Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

तीव्र गर्मी में दोपहर 12 से 3 बजे तक भारवाहक पशुओं के उपयोग पर प्रति*बंध

सवाई माधोपुर: जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने ग्रीष्म ऋतु में दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक भारवाहक पशुओं का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गर्मियों के दौरान घोड़े , खच्चर, बैल, पाड़ा , ऊँट, एवं गधे जैसे पशुओं को भार ढोने के लिए उपयोग में लिया जाता है।

 

Animal heat Wave Summer Sawai Madhopur News 05 may 25

 

 

अत्यधिक गर्मी में इन पशुओं से कार्य कराने पर तापघात, लू लगने, निर्जलीकरण एवं अन्य स्वास्थ्यगत समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है, जो कि पशु क्रू*रता की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर ने पशु क्रू*रता की रोकथाम, पशु स्वास्थ्य के संरक्षण, पशु रोगों के प्रसार को रोकने, पशुओं के प्रति मानवीय दृष्टिकोण व दया भावना एवं जागरूकता की आवश्यकता के मध्यनजर भारवाहक पशुओं से अत्यधिक गर्मी व उच्च तापमान के समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच भारवाहक कार्य हेतु उपयोग नहीं लेने के आदेश दिए हैं।

 

 

 

 

जारी आदेशानुसार किसी भी व्यक्ति द्वारा भारवाहक पशु प्रजातियों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच भारवाहन हेतु उपयोग में लेते हुए पाए जाने पर पशु क्रू*रता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कार्यवाही की जाएगी।जिला कलक्टर ने आम नागरिकों एवं पशु पालकों से अपील की है कि वे गर्मियों के दौरान कृषि कार्यों तथा यातायात हेतु उपयोग में लाए जा रहे पशुओं के लिए पर्याप्त छाया, शीतल व स्वच्छ पेयजल तथा पोषक आहार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मानवता एवं करुणा की भावना रखते हुए पशुओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करें तथा भीषण गर्मी में उनके संरक्षण हेतु प्रशासन का सहयोग करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !