विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
पंचायती राज संस्थाओं के 17 जनवरी को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिये सम्बन्धित पंचायत समिति क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. एस. पी. सिंह ने विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं।
बामनवास एसडीएम हेमराज परिडवाल को खण्डार तथा सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ को चौथ का बरवाड़ा में विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
ईवीएम में आने वाली खराबी तत्काल दूर करने के लिये आयोग ने 2 इंजीनियर भेजे
पंचायती राज संस्थाओं के 17 जनवरी को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के दौरान ईवीएम में आने वाली संभावित तकनीकि समस्या के त्वरित समाधान के लिये राज्य निर्वाचन आयोग ने ईलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 2 इंजीनियरों की सेवायें जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह को उपलब्ध करवायी हैं।
मौहम्मद अनवर (7905097719) का मुख्यालय चौथ का बरवाड़ा तथा प्रवीण कुमार (7745892972) का मुख्यालय खण्डार रहेगा। ये सम्बंधित पंचायत समिति मुख्यालय के चुनाव नियंत्रण में ड्यूटी देंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
