Sunday , 8 March 2026
Breaking News

विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से आमजन को दी विधिक जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में जिला मुख्यालय सहित तालुका गंगापुर सिटी, खण्डार, बौंली, बामनवास पर विधिक सहायता केन्द्रों के माध्यम से आउटरीच एवं विधिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान के तहत आज शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

 

विशेष अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर वीरेन्द्र कुमार वर्मा पैनल अधिवक्ता द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 7 खैरदा सवाई माधोपुर, हनुमान प्रसाद गुर्जर पैनल अधिवक्ता द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र सखी वन स्टॉप सेन्टर शहर सवाई माधोपुर, अभय कुमार गुप्ता पैनल अधिवक्ता द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र आकाशवाणी के पीछे सवाई माधोपुर, लोकेश कुमार सीठा पैनल अधिवक्ता द्वारा ग्राम चौथ का बरवाड़ा, सुनिता जोनवाल पीएलवी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 6 खैरदा सवाई माधोपुर, नितिका शर्मा पीएलवी द्वारा ग्राम भगवतगढ़, गीता महावर पीएलवी द्वारा ग्राम शेषा, चन्द्रकान्ता मीना द्वारा ग्राम अनियाला व ग्राम मलारना चौड़ एवं प्राधिकरण के तत्वाधान में स्काउट व गाइड परिसर सवाई माधोपुर सहित अन्य स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
अभय कुमार गुप्ता पैनल अधिवक्ता ने शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं आमजन को लैंगिक असमानता के बारे में बताया।

 

Legal information given to the general public through legal awareness camps in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, वन स्टॉप सेन्टर योजना, महिला हेल्पलाइन योजना, महिला शक्ति केन्द्र जैसी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रयास किया जा रहा है।
वीरेन्द्र कुमार वर्मा में शिविर में रैगिंग प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए रैगिंग के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रैगिंग का दोषी पाये जाने पर रैगिंग प्रतिषेध अधिनियम के तहत दोषी छात्र-छात्राओं को स्कूल या कॉलेज से निलंबित किया जाना, परीक्षा मे बैठने की अनुमति नहीं देने तथा साथ ही सजा एवं जुर्माना के प्रावधानों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। हनुमान प्रसाद गुर्जर ने नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा नालसा लीगल सर्विसेज एप का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।

 

साथ ही प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से अपनी समस्याओं के समाधान मे मदद प्राप्त करने, विधिक सहायता लेने के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत हेल्पडेस्क का गठन कर आमजन की समस्याओं के समाधान में मदद की गई एवं नालसा व रालसा की योजनाओं के पोस्टर, पंपलेट्स वितरित किए गए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र की सुपरवाईजर कमलेश देवी सहित सहायिका, अन्य कार्यकर्ता एवं जिला प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक महेन्द्र बैरवा आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !