Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रम

सवाई माधोपुर: राष्ट्रीय बालिका दिवस-2025 के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में कन्या भ्रू*ण ह*त्या रोकथाम, बेटी बचाओ की शपथ, बेटी अनमोल है, पीसीपीएनडीटी एक्ट की विधिक जानकारी, राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं राजश्री योजना, मुखबिर प्रोत्साहन योजना, बालिकाओं/किशोरियों को स्वच्छता, एनीमिया सहित आवश्यक संदेश परामर्श सत्र, रंगोली प्रतियोगिता, नारा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रद*र्शन पर छात्राओं को तथा एक या दो बेटी वाले दंपति को सम्मानित करने इत्यादि के बारे में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।

 

National Girl Child Day Celebrated in sawai madhopur

 

 

कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्यालय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं के लिये माइकिंग प्रचार-प्रसार हेतु वाहन तथा छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालिकाओं द्वारा कार्यालय परिसर में कन्या भ्रू*ण ह*त्या रोकथाम- बेटी बचाओ, बेटी अनमोल है, थीम पर नारा लेखन किया व रंगोली बनाई गई। प्रतिभागियों ने इसी थीम पर रंग बिरंगे रंगों से पोस्टर भी बनाये। बालिकाओं/किशोरियों को स्वच्छता,एनीमिया सहित आवश्यक संदेश परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं, 104/108 टोलफ्री नम्बर, व्हाटस ऐप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी pcpndtjaipur@gmail.com पर लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल तीन लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने के बारे में बताया गया।

 

 

 

कार्यक्रम के अंत में आशीष गौतम जिला कार्यक्रम समन्वयक ने पीसीपीएनडीटी एक्ट की विधिक जानकारी तथा डिकॉय कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, एडशिनल सीएमएचओं (पक) डॉ. कैलाश चंद सोनी, डीआरसीएचओं डॉ. रूकमकेश मीना, सुधीन्द्र शर्मा डीपीओं (एनएचएम), आशीष गौतम केस ऑफिसर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (पीसीपीएनडीटी), सुशील गुप्ता जिला लेखा प्रबंधक, अन्य सहित एएनएम प्रशिक्षणार्थाी छात्राऐं उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !