Saturday , 1 June 2024
Breaking News

परम्परागत कृषि विकास योजना का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

कृषि विभाग सवाई माधोपुर के तत्वावधान में कस्बे स्थित अटल सेवा केंद्र पर आज परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पीकेवीवाई एलआरपी राजेन्द्र सैनी ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण में बहरावंडा खुर्द एवं दौलतपुरा के चयनित कृषकों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को जैविक खेती से संबंधित किताबों का वितरण किया गया।

one day training camp traditional agriculture development scheme

कृषि प्रशिक्षण में सहायक कृषि अधिकारी रामजीलाल मीणा ने कृषकों को परंपरागत कृषि अपनाने के बारे में विस्तार से बताते हुए योजनान्तर्गत वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रासायनिक प्रदूषण के कारण आज विभिन्न प्रकार के रोग पनप रहे है। उन्होंने इनसे निजात पाने के लिए जैविक खेती को कारगर बताया।
कृषि पर्यवेक्षक रामस्वरूप नागर ने किसानों को पीकेवीवाई योजना के आदानों एवं कृषि विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। किसानों ने सवाल जवाब कर कृषि विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। कृषि पर्यवेक्षक दौलतपुरा रजनीकांत गुप्ता ने प्रशिक्षण में किसानों को उन्नत किस्म की फसलों, अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए नवाचार तथा किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न जानकारी दी गई। कृषि पर्यवेक्षक पार्वती महावर जैविक काढ़े के बारे में जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

संभागीय आयुक्त ने अन्नपूर्णा रसोई का किया औचक निरीक्षण 

जयपुर:- संभागीय आयुक्त आरुषि मलिक ने गुरुवार को बस्सी उपखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कानोता …

मिलावट के खिलाफ अभियान – अजमेर में 18 हजार लीटर खाद्य तेल सीज

अजमेर:- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ अभियान में गुरूवार को अजमेर में …

विश्व पर्यावरण दिवस – प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर हितधारक कार्यशाला हुई आयोजित

प्लास्टिक कचरे से निपटने के लिए प्लास्टिक ​रिसाइ​कल पर देना होगा ध्यान  जयपुर:- विश्व पर्यावरण …

जिले में 3 से 5 जून, 2024 तक धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को घोषित कार्यकम अनुसार लोकसभा आम …

विद्या समीक्षा केन्द्र शीघ्र स्थापित करें – शासन सचिव, स्कूल शिक्षा

जयपुर:- शासन सचिव, स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने कहा कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version