Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कर्नाटक में एचएमपीवी वायरस के मिले दो केस

बेंगलुरु: कर्नाटक में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के दो मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि कर्नाटक में नियमित जांच के दौरान आईसीएमआर को एचएमपीवी के दो मामले मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दोनों मामलों में संक्रमण बच्चों में पाया गया है। एक तीन महीने की बच्ची इस संक्रमित पाई गई है। हालाँकि उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि एक आठ महीने का बच्चा भी एचएमपीवी संक्रमित है।

Two cases of HMPV virus found in Karnataka

इसका बेंगलुरु के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बच्चे की हालत स्थिर है और उसे निगरानी में रखा गया है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीन में एचएमपीवी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बीबीसी हिंदी से कहा कि इसे एचएमपीवी का पहला मामला कहना गलत होगा क्योंकि भारत में इस वायरस की पहले से ही मौजूदगी है। बच्चे इस वायरस से संक्रमित होते रहे हैं। इस वायरस का एक से दो प्रतिशत यहां पहले से मौजूद है।

राव ने कहा कि बच्ची के परिवार की यात्रा करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। हम अभी तक ये नहीं जानते कि चीन का वैरिएंट अलग है या नहीं। कोई और वैरिएंट है या म्यूटेशन हुआ है, इस बारे में भारत सरकार ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस सप्ताहांत एक बयान जारी कर कहा है कि अभी तक चिंता की कोई बात नहीं है। विशेष निगरानी या जांच को लेकर भारत सरकार ने राज्यों को कोई विशेष निर्देश नहीं दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दोपहर बाद डॉक्टरों के साथ एक मीटिंग बुलाई है जिसमें मौजूदा हालात की समीक्षा की जाएगी।

 संक्रमण की हालत में क्या करें, क्या नहीं

  • खुद से दवा न लें
  • खांसी या छींक के दौरान मुंह और नाक ढंकें
  • हाथ को सैनिटाइज़र से साफ़ करें या साबुन से धोएं
  • अगर बीमार हैं तो भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने और लोगों के संपर्क में आने से बचें
  • खांसी या छींक के बाद इस्तेमाल किए गए रूमाल का दोबारा इस्तेमाल न करें
  • बार बार आंख, नाक या मुंह को हाथ से न छुएं

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !