Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अग्रवाल समाज का नववर्ष मिलन समारोह एवं पोषबड़ा महोत्सव

अग्रवाल समाज फलोदी जिला सवाई माधोपुर के तत्वावधान में अग्रसेन सदन फलोदी में पोषबड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला संगठन मंत्री बलराम गोयल ने बताया कि सबसे पहले अतिथियों ने अग्रवाल महाराज की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की इसके बाद आयोजकों की ओर से जिले से आए पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
Agrawal Samaj's New Year Meet ceremony and Poshambada Mahotsav Newyear Society
इस मौके पर मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता ने कहा कि हम सभी अग्रवाल बन्धुओं को संगठित रहकर समाज के कार्य करना चाहिए। हमारा कोई भी अग्रवाल भाई संकट में हो तो हमे तन-मन-धन से सहयोग करना चाहिए और साथ में उन्होंने 17 फरवरी (फुलेरा दोज) को करौली में होने वाले सामुहिक विवाह सम्मेलन में अधिक-अधिक जोडे़ बनाने का प्रयास कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया।
महिला जिलाध्यक्ष नीलम गोयल ने कहा कि समाज की महिलाओं को अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में संगठित होकर कार्य करना चाहिए एवं सभी की सहमति से मीनाक्षी अग्रवाल को महिला मण्ड़ल फलादी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। युवा जिला अध्यक्ष पंकज जैन ने युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अंतर्गत जिले में युवा अग्रवाल संगठन की सभी ईकाइयों द्वारा गौ सेवा कार्य का आयोजन किया जा रहा और 4 फरवरी को गंगापुर सिटी में युवाओं में जागरूकता लाने एवं संगठित करने के उद्देश्य से अग्र प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जिला अग्रवाल कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रामगोपाल सिंहल ने अग्रवाल समाज के सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर समाज के कार्य को प्राथमिकता से करने एवं सहयोग करने का प्रयास करने का आवाहन किया। कार्यक्रम का मंच संचालक उत्तम गर्ग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज जिलाध्यक्ष सुरेश गुप्ता (रामू गुप्ता) थे तथा अध्यक्षता फलोदी अध्यक्ष रामगोपाल गर्ग द्वारा की गई। विशिष्ठ अतिथि के रूप में अग्रवाल महिला मण्डल की जिलाध्यक्ष नीलम गोयल, अग्रवाल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज जैन, अग्रवाल कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष रामगोपाल सिंहल, तहसील अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल, कर्मचारी परिषद जिला महामंत्री दिनेश जैन (बाऊजी), जिला युवा महामंत्री राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी बच्चूलाल गर्ग, अध्यक्ष मानटाऊन अन्नू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष बाटोदा कजोड़ गर्ग, मधु गोयल, सपना गोयल, अनिता अग्रवाल थे।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद लोगों ने पोषबड़ा प्रसादी पाई। इस मौके पर गिर्राज बंसल, विजय बंसल, मुकेश गोयल, अशोक मित्तल, मुकेश बंसल, विनोद गोयल, बनवारी गर्ग, अमित बंसल, दिनेश मित्तल, अशोक जिंदल, सुनिता, रेखा, प्रिया, पिंकी आदि उपस्थित थे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !