Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस का दबदबा, भाजपा को कई जिलों में झटका

जयपुर: प्रदेश (Rajasthan) के 37 जिलों में हुए जिला प्रमुख चुनाव (Zila Pramukh Chunav) में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। चूरू (Churu) में बड़ा उलटफेर हुआ, जहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) की बहू कनिका सिंह जिला प्रमुख (Zila Pramukh) बन गईं। वहीं, ब्यावर (Beawar) में बहुमत होने के बावजूद भाजपा (BJP) प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

 

Rajasthan Zila Pramukh elections Congress dominates BJP suffers setbacks in several districts Vikalp Times

 

अब तक के नतीजों के अनुसार कांग्रेस (Congress) ने 24 जिलों में जिला प्रमुख बनाए हैं, जबकि भाजपा के खाते में 10 जिले आए हैं। बांसवाड़ा (Banswara) और डूंगरपुर (Dungarpur) में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जिला प्रमुख बनाए, जबकि नागौर (Nagaur) में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने जीत दर्ज की।

ब्यावर में एक वोट से हारी भाजपा:

ब्यावर में भाजपा के पास बहुमत होने के बावजूद उसकी प्रत्याशी निर्मला देवी एक वोट से चुनाव हार गईं। कांग्रेस की ममता गुर्जर ने जीत दर्ज कर जिला प्रमुख पद हासिल किया।

कई जिलों में चर्चित चेहरों ने दर्ज की जीत:

सबसे चर्चित सीटों में शामिल बीकानेर (Bikaner) में कांग्रेस विधायक की बहू निकिता डूडी ने जीत दर्ज की। जैसलमेर (Jaisalmer) में 21 वर्षीय संतोष कुमारी जिला प्रमुख बनीं, जिन्हें प्रदेश की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बताया जा रहा है। दौसा (Dausa) में विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा ने जीत हासिल की।

सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी कांग्रेस की ओर से जिला प्रमुख चुनी गईं।

जयपुर में हंगामा, भरतपुर-भीलवाड़ा में नारेबाजी:

जयपुर (Jaipur) में मतदान के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कांग्रेस विधायक विद्याधर चौधरी की पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई। बातचीत के बाद मामला शांत हो गया। वहीं, भरतपुर (Bharatpur) और भीलवाड़ा (Bhilwara में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और नारेबाजी की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Counting of votes for the panchayat elections to take place on November 20 in sawai madhopur Vikalp Times

20 नवंबर को पंचायत चुनाव की मतगणना, जानें किस कक्ष में कितनी टेबलों पर होगी गिनती

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 (Panchayati Raj Elections 2026) के तहत जिला परिषद (Zila Parishad) …

Major change regarding Panchayat elections Rajasthan results will now be declared on December 17 Vikalp Times

पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बदलाव, अब 17 दिसंबर को आएंगे नतीजे

कोटा: Kota जिले में जिला प्रमुख (Pramukh), उप जिला प्रमुख, प्रधान (Pradhan) और उपप्रधान के …

Two-day national literary conference of Idara-e-Adab Islami Hind concludes in Nagpur Vikalp Times

नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने पर मंथन, नागपुर में जुटे देशभर के साहित्यकार

नागपुर: इदारा-ए-अदब इस्लामी हिंद (Idara-e-Adab Islami Hind) की ओर से नागपुर (Nagpur) के गुरु नानक …

In Sawai Madhopur, 92 deputy sarpanchs were elected unopposed Vikalp Times

कहीं निर्विरोध तो कहीं वोटिंग से फैसला! सवाई माधोपुर में 92 उप सरपंच निर्विरोध चुने गए

सवाई माधोपुर: पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 (Panchayati Raj Elections-2026) के तहत जिले …

Election management in Sawai Madhopur earns praise Election Commissioner commends the Collector and SP

सवाई माधोपुर के चुनाव प्रबंधन की तारीफ, निर्वाचन आयुक्त ने कलेक्टर-SP को सराहा!

सवाई माधोपुर: पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 (Panchayati Raj Elections 2026) की मतदान प्रक्रिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !