जयपुर: प्रदेश (Rajasthan) के 37 जिलों में जिला प्रमुख के चुनाव (Zila Pramukh Chunav 2026) के बीच अब तक कांग्रेस (Congress) ने चार जिलों में जीत दर्ज की है। दौसा (Dausa), सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) और जैसलमेर (Jaisalmer) में कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि फलोदी (Phalodi) में कांग्रेस की यशवंत कंवर ने 19 वोटों से जीत हासिल की।

जयपुर (Jaipur) में मतदान के दौरान हंगामा हो गया। अंदर जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस (Rajasthan Police) के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान कांग्रेस विधायक विद्याधर चौधरी की पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई। हालांकि, बातचीत के बाद मामला शांत हो गया। वहीं, भरतपुर (Bharatpur) और भीलवाड़ा (Bhilwara) में भाजपा (BJP) और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने नारेबाजी की।
जैसलमेर में 21 वर्षीय संतोष कुमारी ने जीत दर्ज की। उन्हें राजस्थान की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख (Zila Pramukh) बताया जा रहा है। वहीं, दौसा में विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा जिला प्रमुख चुनी गईं।
सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी ने जिला प्रमुख पद (Sawai Madhopur Zila Pramikh) पर जीत दर्ज की। इस तरह कांग्रेस अब तक चार जिलों में जिला प्रमुख बनाने में सफल रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया