नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) में 2027 के विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने गठबंधन का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दोनों दल आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) मिलकर लड़ेंगे।

अमित शाह ने बताया कि बीजेपी (BJP) और अकाली दल (Akali Dal) पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से शिरोमणि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा।
शाह ने यह भी कहा कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को पूरी तरह न_शामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की थी।
वहीं, इस गठबंधन पर पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) अध्यक्ष परगट सिंह (Pargat Singh) ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे अवसरवादी राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि किसानों और पंजाब से जुड़े मुद्दे अब भी बरकरार हैं। उन्होंने बादल परिवार और बीजेपी की राजनीति पर भी सवाल उठाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया