Tuesday , 24 November 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में 25 से 28 नवंबर तक होंगे जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रमुख, प्रधान के चुनाव

25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 को उप जिला प्रमुख और 27-28 नवंबर को पंचायत समितियों में होगा निर्वाचन

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 (Panchayati Raj Elections) के तहत जिले में जिला प्रमुख (Zila Pramukh), उप जिला प्रमुख, प्रधान (Pradhan) एवं उप प्रधान पदों के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को होगा। वहीं, पंचायत समितियों (Panchayati Samiti) में प्रधान पद के लिए 27 नवंबर तथा उप प्रधान पद के लिए 28 नवंबर को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।

 

Elections for Zila Pramukh, Pradhan, and their deputies will be held in Sawai Madhopur from November 25 to 28.

 

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम (Sawai Madhopur Collector IAS Kanaram) ने बताया कि जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव जिला परिषद सभागार में होंगे, जबकि प्रधान एवं उप प्रधान के चुनाव संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। सभी बैठकों का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सुबह 11 बजे नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे और 11:30 बजे उनकी संवीक्षा होगी। दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

आवश्यकता होने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Election management in Sawai Madhopur earns praise Election Commissioner commends the Collector and SP

सवाई माधोपुर के चुनाव प्रबंधन की तारीफ, निर्वाचन आयुक्त ने कलेक्टर-SP को सराहा!

सवाई माधोपुर: पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 (Panchayati Raj Elections 2026) की मतदान प्रक्रिया …

Sawai Madhopur Panchayat Samiti Sarpanch Election Result 2026 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की 41 ग्राम पंचायतों में कौन बना सरपंच? जारी हुई पूरी विजेता सूची, देखें किसे मिले कितने वोट!

सवाई माधोपुर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 (Panchayati Raj Elections) के तहत पंचायत …

Who became the Sarpanch in the 27 Gram Panchayats of Gangapur City See the full list of winners Sawai Madhopur

गंगापुर सिटी की 27 ग्राम पंचायतों में कौन बना सरपंच? देखें पूरी विजेता सूची

गंगापुर सिटी: पंचायतीराज आम चुनाव (Panchayati Raj Chunav 2026) के चौथे चरण के तहत पंचायत …

A unique election scenario in Soorwal 43 candidates and 44 options, it has become a topic of discussion Sawai Madhopur Vikalp Times

सूरवाल में चुनाव का अनोखा नजारा! 43 प्रत्याशी और 44 विकल्प, बना चर्चा का विषय

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की ग्राम पंचायत सूरवाल (Soorwal Panchayat Samiti) …

Social Media Instagram Rural Police kota news vikalp times 7 nov 26

प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रची रे_प की झूठी कहानी, कोटा पुलिस ने खोला पूरा राज

कोटा: Kota ग्रामीण पुलिस (Kota Police) ने नाबालिग से दु_ष्कर्म के मामले में दर्ज शिकायत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !