कोटा: Kota ग्रामीण पुलिस (Kota Police) ने नाबालिग से दु_ष्कर्म के मामले में दर्ज शिकायत की जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस (Rajasthan Police) के अनुसार, प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए दु_ष्कर्म की झूठी कहानी रची गई थी और एक निर्दोष 17 वर्षीय नाबालिग को मामले में फंसाया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस (Police) ने वास्तविक आरोपी के रूप में सामने आए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बारां (Baran) जिले का निवासी है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती:
एसपी सुजीत शंकर (Kota Rural SP Sujit Shankar) के अनुसार, 30 अक्टूबर को नाबालिग लड़की के परिजनों ने दु_ष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम (Instagram) के माध्यम से एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोप था कि 30 अक्टूबर को युवक अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से उसे गांव से ले गया और बाद में कार में बैठाकर कोटा ले गया। यहां एक सुनसान स्थान पर दु_ष्कर्म और छे_ड़छाड़ किए जाने की बात कही गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
तकनीकी जांच में सामने आई सच्चाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। शुरुआत में शिकायत में नामजद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके बताए स्थानों का सत्यापन कराया गया, लेकिन जांच के दौरान उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले। इससे पुलिस को शिकायत की कहानी पर संदेह हुआ।
इसके बाद साइबर सेल के कॉन्स्टेबल लाखन सिंह ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल डेटा का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच में नाबालिग लड़की का संपर्क एक अन्य युवक से सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले में उसकी भूमिका उजागर हुई। आरोपी के मोबाइल से डिजिटल साक्ष्य भी मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया।
तीन अन्य नाबालिग लड़कियां भी संपर्क में:
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के संपर्क में तीन अन्य नाबालिग लड़कियां भी थीं। पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी जानकारी देकर समझाइश की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील:
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सोशल मीडिया (Social Media) गतिविधियों और स्कूल आने-जाने के दौरान उनकी संगति पर ध्यान रखें, ताकि बच्चे किसी भी तरह की परेशानी या गलत गतिविधि का शिकार न हों।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया