सवाई माधोपुर: पंचायतीराज चुनाव-2026 (Panchayati Raj Elections 2026) के तीसरे चरण के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की चार पंचायत समितियों (Panchayat Samiti) की 145 ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में पंच और सरपंच पदों (Panch-Sarpanch Elections) के लिए मतदान (Voting) जारी है। गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग को लेकर ग्रामीण मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गईं।

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम (IAS Kanaram) ने बताया कि चुनाव (Panchayat Elections) को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खण्डार (Khandar) पंचायत समिति में सरपंच (Sarpanch Elections) के 35 और वार्ड पंच के 369 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। इसी तरह मलारना डूंगर (Malarna Dungar) में सरपंच के 29 और पंच के 277, बामनवास (Bamanwas) में सरपंच के 49 और पंच के 413 तथा बौंली (Bonli) पंचायत समिति में सरपंच के 32 और वार्ड पंच (Ward Panch) के 320 पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है।
श्यामोली में सुबह से मतदाताओं की कतारें:
मलारना डूंगर पंचायत समिति (Malarna Dungar Panchayat Samiti) की श्यामोली (Shyamoli) ग्राम पंचायत में मतदान शुरू होते ही मतदाता केंद्रों पर पहुंचने लगे। यहां सुबह से ही वोट डालने के लिए लोगों की लाइनें देखने को मिलीं। ग्रामीणों में अपने प्रतिनिधि चुनने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
खिरनी में 9 हजार 908 मतदाता करेंगे मतदान:
खिरनी ग्राम पंचायत (Gram Panchayat Khirni) में कुल 9 हजार 908 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यहां मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
जिले की सभी 145 ग्राम पंचायतों में मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी और देर रात तक पंच-सरपंच चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया