Friday , 9 October 2026
Breaking News

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से करीब 1.61 करोड़ रुपए के जवाहरात (Jewels) लेकर कथित तौर पर ठ_गी करने के मामले में 24 वर्षीय आरोपी अलजेब खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस (Jaipur Police) के अनुसार आरोपी पहले व्यापारियों के साथ छोटे स्तर पर कारोबार कर समय पर भुगतान करता था। विश्वास जमने के बाद वह बड़ी मात्रा में महंगे जवाहरात उधार लेकर उन्हें कम कीमत पर बेच देता और रकम का बड़ा हिस्सा हड़प लेता था। आरोपी पर ठ_गी की रकम महंगे शौक, पार्टियों और विदेश यात्राओं (Foreign Tours) पर खर्च करने का भी आरोप है।

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

 

1.61 करोड़ रुपए के जवाहरात लेकर हुआ फरार:

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा (DCP East Jaipur Ranjeeta Sharma) के अनुसार, एलेक्जेंडर कॉलोनी, अमृतपुरी निवासी शुजात अंसारी ने आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी जवाहरात का कारोबार करता है। शिकायत के मुताबिक, पहाड़गंज, रामगंज निवासी अलजेब खान उससे टूरमलीन स्टोन (Tourmaline Stone), पन्ना (Emerald), टैंजानाइट (Tanzanite) और सुनहेला (Citrine) सहित अन्य कीमती नगीनों (Gemstones) की खरीद करता था।

आरोपी ने व्यापारी को अच्छे मुनाफे का भरोसा दिलाया। उसके कहने पर परिवादी ने अन्य व्यापारियों से भी जवाहरात खरीदकर उसे उपलब्ध कराए। आरोप है कि करीब 1 करोड़ 61 लाख रुपए के जवाहरात लेने के बाद आरोपी फरार हो गया और माल को कम कीमत पर बेचकर रकम हड़प ली। उसने कुछ राशि व्यापारी को दी, जबकि बाकी रकम का भुगतान नहीं किया।

छोटे लेन-देन से जीतता था व्यापारियों का भरोसा:

थानाधिकारी छगन डांगी के अनुसार, आरोपी शुरुआत में व्यापारियों के साथ छोटे स्तर पर कारोबार करता था और समय पर भुगतान कर उनका विश्वास जीत लेता था। इसके बाद वह विदेश में कारोबार होने और विदेश यात्राओं की बातें बताकर व्यापारियों को बड़े सौदों के लिए तैयार करता था। भरोसा कायम होने पर वह महंगे जवाहरात उधार में ले लेता था।

पुलिस (Jaipur Police) के मुताबिक, आरोपी जवाहरात ऊंची कीमत पर खरीदने का भरोसा देता, लेकिन बाद में उन्हें कम दामों पर बेच देता था। प्राप्त रकम में से कुछ पैसा व्यापारी को देकर उसका विश्वास बनाए रखता और शेष रकम अपने महंगे शौक, मौज-मस्ती, पार्टियों तथा विदेश यात्राओं पर खर्च कर देता था।

विशेष टीम ने घर से किया गिरफ्तार:

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश और ठगी किए गए जवाहरात का पता लगाने के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। थानाधिकारी छगन डांगी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी अलजेब खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 24 वर्ष बताई गई है और वह सूरजपोल गेट, पहाड़गंज, रामगंज, जयपुर का निवासी है।

माल खरीदने वालों की भी होगी जांच:

पुलिस (Rajasthan Police) आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने कथित तौर पर ठगी किए गए जवाहरात कहां और कितनी कीमत पर बेचे। साथ ही, उससे कम कीमत पर जवाहरात खरीदने वाले लोगों की पहचान कर उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जवाहरात की बरामदगी और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में जांच जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

Won trust by showing a piece of real gold in dausa Police News vikalp times

असली सोने का टुकड़ा दिखाकर जीता भरोसा, फिर 15 लाख की ठ_गी, 3 आरोपी गिरफ्तार

दौसा: Dausa जिले की सिकंदरा थाना पुलिस (Sikandra Thana Police Dausa) ने असली सोना (Gold) …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

Petrol and diesel prices hiked in Jaipur Petrol up by 5 and diesel by 3 in nayara petrol pump Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: आज से पेट्रोल 5 रुपए तो डीजल 3 रुपए हुआ महंगा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जयपुर (Jaipur) में …

14 IPS officers transferred in Rajasthan ahead of the Code of Conduct, SPs of 4 districts replaced Vikalp Times

आचार संहिता से पहले राजस्थान में 14 IPS के तबादले, 4 जिलों के SP बदले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !