Friday , 9 October 2026
Breaking News

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई दिल्ली (New Delhi) व हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों (Hazrat Nizamuddin Railway Station) के आसपास संभावित गंभीर सड़क जाम (Traffic Jam) को देखते हुए रेल यातायात (Indian Railways) प्रभावित हुआ है। इसके चलते कोटा रेल मंडल (Kota Junction) से गुजरने वाली कई ट्रेनों (Train) को रद्द किया गया है, जबकि मुंबई (Mumbai) से दिल्ली की ओर आने वाली दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

 

कोटा के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन के अनुसार, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन परिस्थितियों को देखते हुए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इनमें उदयपुर-दिल्ली (Udaipur-Delhi Train0 के बीच चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस (Mewar Express) और कोटा-दिल्ली जनशताब्दी (Jan Shatabdi Express) एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द:

  1. गाड़ी संख्या 20155: डॉ. अंबेडकर नगर-मऊ–नई दिल्ली एक्सप्रेस – 9 अक्टूबर 2026 को रद्द।
  2. गाड़ी संख्या 09309: इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल – 9 अक्टूबर 2026 को रद्द।
  3. गाड़ी संख्या 12415: इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 9 अक्टूबर 2026 को रद्द।
  4. गाड़ी संख्या 12247: बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 9 अक्टूबर 2026 को रद्द। यह ट्रेन 10 अक्टूबर को कोटा आती है।
  5. गाड़ी संख्या 12964: उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस – 9 अक्टूबर 2026 को रद्द। यह ट्रेन 10 अक्टूबर को कोटा आती है।
  6. गाड़ी संख्या 12963: हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस – 10 अक्टूबर 2026 को रद्द। रेलवे के अनुसार, रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण इसका संचालन नहीं होगा। यह ट्रेन 11 अक्टूबर को कोटा आती है।
  7. गाड़ी संख्या 12059: कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस – 10 अक्टूबर 2026 को रद्द।
  8. गाड़ी संख्या 1207: हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस – 10 अक्टूबर को रद्द।

दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव:

रेलवे ने मुंबई से दिल्ली की ओर जाने वाली दो ट्रेनों को 5 घंटे की देरी से चलाने का निर्णय लिया है।

  • गाड़ी संख्या 12951: मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बजाय रात 10 बजे रवाना होगी।
  • गाड़ी संख्या 12953: मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को शाम 5:10 बजे के बजाय रात 10:05 बजे रवाना होगी।

यात्रियों को दी गई सलाह:

ट्रेनों के रद्द होने और समय में बदलाव के कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ट्रेन के संचालन की स्थिति जांच सकते हैं।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

Won trust by showing a piece of real gold in dausa Police News vikalp times

असली सोने का टुकड़ा दिखाकर जीता भरोसा, फिर 15 लाख की ठ_गी, 3 आरोपी गिरफ्तार

दौसा: Dausa जिले की सिकंदरा थाना पुलिस (Sikandra Thana Police Dausa) ने असली सोना (Gold) …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

Petrol and diesel prices hiked in Jaipur Petrol up by 5 and diesel by 3 in nayara petrol pump Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: आज से पेट्रोल 5 रुपए तो डीजल 3 रुपए हुआ महंगा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जयपुर (Jaipur) में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !