Sunday , 8 November 2026
Breaking News

5 गुना मुनाफे का झांसा, लाखों की ठ_गी! 19 साल का साइबर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर ठ_गी के खिलाफ पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने कार्रवाई करते हुए लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर पांच गुना मुनाफा कमाने का झां_सा देकर ठ_गी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (SP Sawai Madhopur IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में मानटाउन थाना पुलिस (Police) और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से की।

Mantown Police Sawai Madhopur Sp Jyeshtha Maitrei Vikalp Times

 

पुलिस (Rajasthan Police) के अनुसार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय जुगराज पुत्र रतनलाल निवासी घुड़ासी कोतवाली सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से वीवो (Vivo) वी30 प्रो, वीवो वी60 और आईफोन 17 प्रो (iPhone 17 Pro) मोबाइल फोन सहित ठ_गी की रकम से खरीदी गई सफेद रंग की हुंडई वेन्यू कार बरामद की गई है।

फ_र्जी ट्रेडिंग चैनल बनाकर करता था ठ_गी:

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम (Telegram) और अन्य माध्यमों पर ‘MAKING MONEY PROFIT TRADERS’ नाम से फ_र्जी ट्रेडिंग चैनल संचालित करता था। इसमें लोगों को 2,000 से लेकर 5 लाख रुपये तक निवेश करने पर कई गुना मुनाफे का लालच दिया जाता था। ठ_गी की रकम प्राप्त करने के बाद आरोपी जीएसटी चार्ज, विड्रॉल चार्ज और कमीशन के नाम पर बार-बार पैसे वसूलता था। इसके बाद पीड़ितों को ब्लॉक कर दिया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ठ_गी की रकम से अपनी पहचान छिपाने और संपत्ति खरीदने के उद्देश्य से अपने जीजा के मामा उमेद मीना के नाम पर करीब 4 लाख रुपये की कार खरीदी थी।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में मानटाउन थाना पुलिस और जिला विशेष टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, दयाराम हेड कांस्टेबल, गंभीर सिंह, हरिसिंह, जितेंद्र, राजाराम और राजपाल शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !