भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा नेता अतर सिंह भड़ाना (Atar Singh Bhadana) की हमले में मौ_त हो गई। घटना रविवार शाम भौंड़ा गांव स्थित उनके क्रेशर प्लांट (Crasher Plant) की है, जहां ग्रामीणों के एक समूह ने उन पर और उनके सहयोगी गगन शर्मा पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अतर सिंह को जयपुर के SMS अस्पताल (SMS Hospital Jaipur) रेफर किया गया, जहां रात करीब 11:30 बजे उनकी मौ_त हो गई। वहीं, गगन शर्मा को भरतपुर भेजा गया।

अतर सिंह की पत्नी कमलेश के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच 70 से 80 लोगों ने ला_ठी-प_त्थरों से हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रेशर से जुड़ी समस्याओं को लेकर पुलिस (Bharatpur Police) और प्रशासन को लगातार शिकायतें दी गई थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पत्नी ने अतर सिंह को गो_ली लगने का दावा भी किया है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि स्पष्ट नहीं है।
चार साल से चल रहा था क्रेशर को लेकर विवाद:
पुलिस (Rajasthan Police) के अनुसार, क्रेशर संचालन को लेकर ग्रामीणों और प्लांट संचालक के बीच करीब चार साल से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप था कि चारागाह भूमि पर अतिक्रमण किया गया और अ_वैध खनन हो रहा था। लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर भी विवाद था। पिछले करीब दो साल से ग्रामीण समय-समय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। क्रेशर पिछले एक साल से बंद था और अतर सिंह इसे दोबारा शुरू कराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान रविवार को विवाद बढ़ गया और हमला हो गया।
घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए गए हैं।
अतर सिंह भड़ाना हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) स्थित पाली गांव के रहने वाले थे। वह वर्ष 2003 में भाजपा (BJP) के टिकट पर बयाना से विधायक चुने गए थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया