कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 (Kota-Udaipur National Highways) पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ_त हो गई। शंभूपुरा गांव के पास तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में मृ_तकों में दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। वहीं ट्रक चालक सहित 7 लोग घायल हो गए।

हादसा नाता थाना क्षेत्र में रात करीब 1 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर में सवार लोग गाड़ी में फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस (Kota Police) ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और श_वों को बाहर निकाला तथा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (New Medical College and Hospital Kota) पहुंचाया।
एसपी तेजस्वनी गौतम (SP Tejashwini Gautam) के अनुसार, क्रूजर में एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे। सभी महाराष्ट्र (Maharashtra) के धुले जिले के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी (Khatushyamji) के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
तीन गाड़ियों में धार्मिक यात्रा पर निकला था परिवार:
परिवार के कुल 36 सदस्य मंगलवार को महाराष्ट्र के धुले से तीन अलग-अलग गाड़ियों में धार्मिक यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ओंकारेश्वर और उज्जैन (Ujjain) में दर्शन किए। इसके बाद राजस्थान में सांवरिया सेठ (Sawariya seth), अजमेर (Ajmer) और पुष्कर (Pushkar) होते हुए शनिवार सुबह करीब 11 बजे खाटूश्यामजी पहुंचे थे।
शनिवार शाम दर्शन के बाद सभी वापस रवाना हुए। जयपुर (Jaipur) में रात करीब 10:30 बजे परिवार के सदस्यों ने खाना खाया। इसके बाद तीनों गाड़ियां अलग-अलग समय पर रवाना हुईं। सबसे आगे चल रही क्रूजर शंभूपुरा के पास हादसे का शिकार हो गई।
पीछे चल रही गाड़ी में बैठे रिश्तेदारों को फोन से मिली सूचना:
परिवार के सदस्य प्रदीप ने बताया कि वे क्रूजर से करीब 45 किलोमीटर पीछे चल रहे थे। रात करीब 1 बजे उनकी भांजी का फोन आया कि गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। उसने हादसे की लोकेशन भी भेजी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस सभी घायलों और मृ_तकों को अस्पताल पहुंचा चुकी थी।
परिवार की एक महिला ने बताया कि हादसे के समय उनकी गाड़ी करीब 50 किलोमीटर पीछे थी। रात 1:15 बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर परिवार के कई सदस्य घायल मिले, जबकि कुछ की मौ_त हो चुकी थी।
पति-पत्नी, बेटा-बहू और पोती की भी मौ_त:
हादसे में 62 वर्षीय सज्जन पवार, उनकी पत्नी उषा बाई (60), बाबूलाल पवार (75), उनकी पत्नी सुशीला (62), कैलाश (35), उनकी पत्नी अनीता (34), जाह्नवी (7), माधवी (32) और सानवी (3) की मौ_त हुई है।
सज्जन और बाबूलाल दोनों भाई थे। मृ_तकों में परिवार के बुजुर्गों के साथ युवा सदस्य और मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। कैलाश महाराष्ट्र में सैलून का व्यवसाय करता था। परिवार के अन्य सदस्य भी सैलून व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृ_तकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर लिखा है की, “कोटा, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृ_त्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं मृ_तकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
कोटा, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 22, 2026
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) कार्यालय ने ट्वीट कर कहा है कि, “राजस्थान के कोटा में हुए एक दुखद हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही कामना करता हूँ। जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
Pained to learn about the loss of lives in a tragic mishap in Kota, Rajasthan. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. May the injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 22, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा कि कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास हुए सड़क हादसे का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए।
कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास सड़क हादसे में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
संबंधित अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) November 22, 2026
श_व महाराष्ट्र भेजने के लिए प्रशासन ने की व्यवस्था:
एसडीएम कपिल शर्मा ने बताया कि सभी नौ मृ_तकों का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है। कोटा प्रशासन की ओर से मृ_तकों के श_व महाराष्ट्र स्थित उनके घर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया