Wednesday , 18 November 2026
Breaking News

नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने पर मंथन, नागपुर में जुटे देशभर के साहित्यकार

नागपुर: इदारा-ए-अदब इस्लामी हिंद (Idara-e-Adab Islami Hind) की ओर से नागपुर (Nagpur) के गुरु नानक भवन में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, कवियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दो दिनों तक चले इस आयोजन में साहित्य की वैचारिक बुनियाद, उर्दू (Urdu) भाषा के प्रचार-प्रसार, नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने, नए लेखकों और पाठकों को तैयार करने तथा साहित्यिक गतिविधियों के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

 

Two-day national literary conference of Idara-e-Adab Islami Hind concludes in Nagpur Vikalp Times

 

सम्मेलन के मुख्य आयोजक प्रो. नईम फलाही (Professor Naeem Falahi) ने सभी सहभागियों का स्वागत करते हुए आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से नई पीढ़ी में लेखन और सृजन के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

उद्घाटन सत्र में इदारे के पदाधिकारियों और साहित्यकारों ने वर्तमान समय में साहित्य की भूमिका और उसकी वैचारिक बुनियाद पर विचार रखे। इदारे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सलीम खान (Dr. Salim Khan) ने कहा कि आज की पीढ़ी की जरूरतों और रुचियों को समझते हुए उसी के अंदाज में साहित्य प्रस्तुत करना होगा। अपने मूल्यों से समझौता किए बिना नए तरीकों को अपनाने की आवश्यकता है।

सम्मेलन के पहले दिन ‘इदारा-ए-अदब इस्लामी हिंद : चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय पर पैनल चर्चा आयोजित हुई। इसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने नई पीढ़ी के बौद्धिक विकास, उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार और नए पाठक तैयार करने जैसे मुद्दों पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि जेन-ज़ी तक पहुंचने के लिए उनकी रुचियों के अनुरूप लेखन और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा।

आयोजन के दौरान काव्य गोष्ठी और अंतरराष्ट्रीय मुशायरे का भी आयोजन हुआ। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के साथ कतर (Qatar) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) से आए शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

सम्मेलन के दूसरे दिन वर्तमान साहित्यिक परिदृश्य, सौंदर्यशास्त्र, कला, विभिन्न राज्यों की वार्षिक योजनाओं और स्थानीय भाषाओं में साहित्यिक गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा हुई। उर्दू के साथ अन्य भारतीय भाषाओं में साहित्यिक कार्यों को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को इदारे से जोड़ने के लिए भी अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए।

समापन सत्र में डॉ. सलीम खान ने नए लेखकों और पाठकों को तैयार करने को इदारे की प्राथमिकता बताया। उन्होंने साहित्यिक गतिविधियों को व्यापक बनाने और युवा पीढ़ी तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन में भविष्य की योजनाओं और संगठन के विस्तार से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !