कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून (Kaithoon) थाना क्षेत्र में बालापुरा (Balapura Kota) और गोपालपुरा टोल (Gopalpura Toll Kota) के बीच लेन-8 पर एक के बाद एक तीन ट्रक टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौ_त हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कैथून थाने के ASI बाबूलाल ने बताया कि एक्सप्रेस-वे की लेन-8 पर एक ओपन बॉडी ट्रक खराब होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान दिल्ली (Delhi) की ओर से आ रहा एक ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दूसरे ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका।
हादसा देखकर वहां से गुजर रहे कुछ लोग रुक गए और केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से पीछे से आ रहे एक और ट्रक ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को टक्कर मार दी। इस दूसरी टक्कर में मौके पर मौजूद लोग भी चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
मदद के लिए रुके युवक की भी मौत:
हादसे में सचिन गुर्जर निवासी तालवा, कोटपूतली (Kotputali), जिला जयपुर (Jaipur) और जोमदीन निवासी बहरानंडा, राजगढ़, जिला अलवर (Alwar) की मौ_त हो गई। बताया गया कि जोमदीन ट्रक के साथ ही था, जबकि सचिन गुर्जर अपनी गाड़ी रोककर केबिन में फंसे ड्राइवर की मदद करने पहुंचा था। इसी दौरान वह भी हादसे की चपेट में आ गया।
दोनों मृ_तकों के श_व पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए गए। एक युवक का शव कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (New Medical College Hospital Kota) की मोर्चरी में लाया गया, जबकि दूसरे का पोस्टमॉर्टम कैथून में करवाया गया।
हादसे में चार लोग घायल:
दुर्घटना में इसरायल निवासी थेकड़ा, विजयमंदिर, जिला अलवर, बबलू निवासी गरोठ, जिला मंदसौर, मध्य प्रदेश, (Madhya Pradesh), जाकिर निवासी अलावलपुर, नूंह, हरियाणा, (Haryana) और आमिन निवासी भंडारा, जुरहरा, जिला भरतपुर (Bharatpur) घायल हुए हैं। सभी घायलों को चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
एक खराब ट्रक के एक्सप्रेस-वे पर खड़े होने के बाद शुरू हुई टक्कर की यह घटना कुछ ही देर में बड़े हादसे में बदल गई। ड्राइवर को बचाने के लिए रुके लोगों के भी इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया