कोटा: Kota जिले में जिला प्रमुख (Pramukh), उप जिला प्रमुख, प्रधान (Pradhan) और उपप्रधान के चुनाव (Panchayati Raj Elections 2026) की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। वहीं, जिला परिषद (Zila Parishad Kota) और पंचायत समिति (Panchayat Samiti) सदस्यों के चुनाव की मतगणना की तारीख में बदलाव किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission, Rajasthan) की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार अब मतगणना 20 नवंबर के बजाय 17 दिसंबर को होगी।

आयोग ने कोटा (Kota) के साथ बारां (Baran), श्रीगंगानगर (Sriganganagar) और करौली (Karauli) जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए भी नई तारीख तय की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोटा में 22 दिसंबर को जिला प्रमुख और 23 दिसंबर को उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा। वहीं, 24 दिसंबर को प्रधान तथा 25 दिसंबर को उपप्रधान के चुनाव कराए जाएंगे।

जिला परिषद के 25 वार्डों में 63 प्रत्याशी मैदान में:
कोटा जिला परिषद के 25 वार्डों में कुल 63 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। इसके अलावा जिले की 6 पंचायत समितियों के 118 वार्डों में 302 प्रत्याशी मैदान में हैं।
चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद के 19 वार्डों और 4 पंचायत समितियों के 84 वार्डों में मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण में जिला परिषद के 6 वार्डों और 2 पंचायत समितियों के 34 वार्डों में वोट डाले गए।
सामान्य महिला के लिए आरक्षित है जिला प्रमुख का पद:
इस बार कोटा जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जिला परिषद के 25 वार्डों में से 13 वार्डों में जीत हासिल करने वाली पार्टी के पार्षदों में से जिला प्रमुख चुना जाएगा। ऐसे में जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की नजरें मतगणना के नतीजों पर टिकी हैं।

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया