Thursday , 5 November 2026
Breaking News

24 महीने से भूखों का सहारा बनी ‘मोहब्बत की रसोई’, अब जिला अस्पताल में भी शुरू की सेवा

सवाई माधोपुर: जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध (Food the Needy) कराने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मोहब्बत की रसोई’ (Mohabbat ki Rasoi) ने सेवा और समर्पण के 24 महीने पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर वतन फाउंडेशन (Watan Foundation) की ओर से बुधवार को रसोई की द्वितीय वर्षगांठ मनाई गई। खास मौके पर सेवा का विस्तार करते हुए राजकीय सामान्य चिकित्सालय में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए दूध एवं दलिया वितरण की नई व्यवस्था शुरू की गई।

Mohabbat Ki Rasoi dedicated to serving humanity for 24 consecutive months celebrated its second anniversary in sawai madhopur

बुधवार सुबह 10 बजे सामान्य चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के उप नियंत्रक डॉ. अंजनी मथुरिया, वरिष्ठ दंत चिकित्साधिकारी चेतराम मीणा, डॉ. उमेश जाटव, डॉ. स्वीटी और वरिष्ठ चिकित्साकर्मी रुखसाना मौजूद रहे। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी और मानवीय सेवा बताया।

वहीं, शाम 5:30 बजे रेलवे स्टेशन के सामने संचालित मोहब्बत की रसोई में द्वितीय वर्षगांठ का विशेष आयोजन किया गया। इसमें वतन फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान दो वर्षों के सेवा सफर को याद करते हुए भविष्य में भी इस मुहिम को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया गया।

फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने कहा कि मोहब्बत की रसोई महज भोजन वितरण का केंद्र नहीं, बल्कि इंसानियत, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देने वाली मुहिम है। पिछले 24 महीनों से लगातार जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अब अस्पताल में दूध और दलिया वितरण शुरू होने से सेवा का दायरा और बढ़ेगा।

फाउंडेशन प्रमुख हुसैन आर्मी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और हर जरूरतमंद को भोजन के साथ अपनापन भी मिले। उन्होंने कहा कि मोहब्बत की रसोई किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की मुहिम है, जिनके दिलों में इंसानियत के लिए जगह है।

रसोई की संचालिका एवं महिला विंग प्रमुख रोमा नाज ने कहा कि दो वर्षों के सफर में जरूरतमंदों की दुआएं और शहरवासियों का सहयोग इस मुहिम की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। अस्पताल में दूध और दलिया वितरण की शुरुआत से मरीजों एवं उनके परिजनों की सेवा का नया अध्याय जुड़ा है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार जताया।

फाउंडेशन के संरक्षक राजेश शर्मा ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सेवा और समर्पण की भावना जरूरी है। मोहब्बत की रसोई ने सामूहिक प्रयासों से दो वर्षों तक सेवा कार्य जारी रखकर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने शहरवासियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

वहीं, लीगल एडवाइजर एडवोकेट नेमत तोहिद ने जरूरतमंदों की सेवा को इंसानियत की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि ऐसी पहल समाज में समानता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करती हैं। लीगल एडवाइजर एडवोकेट दानिश खान ने भी बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने और अब अस्पताल में सेवा का विस्तार करने के प्रयास को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की ओर से सभी दानदाताओं, सहयोगियों, पदाधिकारियों, सदस्यों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया गया। फाउंडेशन ने कहा कि लोगों की मौजूदगी और दुआएं ही इस सेवा अभियान को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !