Tuesday , 6 October 2026
Breaking News

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फि_रौती के लिए अप_हरण के मामले में वांछित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने आरोपी महिला के कब्जे से 2 लाख 20 हजार रुपए नकद और एक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आबकारी एक्ट के स्थायी वारंटियों और अन्य मामलों में चालानशुदा आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

 

एसपी के निर्देशन में गठित की गईं विशेष टीमें:

सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyestha Maitrei) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा (Additional SP Sawai Madhopur Rakesh Rajora) और पुलिस उप अधीक्षक (शहर) राजेंद्र मीणा (Sawai Madhopur CO City Rajendra Meena) के सुपरविजन में मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता (SHO Sunil Kumar Gupta) के नेतृत्व में 4 अक्टूबर 2026 को विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियान के दौरान वांछित आरोपियों, वारंटियों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अप_हरण और फि_रौती मामले में महिला गिरफ्तार:

उप निरीक्षक बनय सिंह (SI Banay Singh) के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय आरती पत्नी मुकेश निवासी करेला, सवाई माधोपुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, महिला फि_रौती के लिए अप_हरण के मामले में वांछित थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फि_रौती की रकम से संबंधित 2 लाख 20 हजार रुपए नकद और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी महिला से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस अब फि_रौती व अप_हरण की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

आबकारी एक्ट के दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार:

अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल बुद्धिप्रकाश के नेतृत्व वाली टीम ने हम्मीर पुलिया कच्ची बस्ती से आबकारी एक्ट के दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 35 वर्षीय श्रवण पुत्र चिमन और 30 वर्षीय कुंदन पुत्र बच्चु लाल शामिल हैं।

शांतिभंग के आरोप में भी गिरफ्तारियां:

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आर्म्स एक्ट में पूर्व में चालानशुदा और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस टीमों ने सुनील पुत्र रामजीलाल (30), रामस्वरूप पुत्र सुरज्ञान गुर्जर (43), रवि उर्फ कालू (27), कमलेश मीणा (47), चंद्रप्रकाश उर्फ चिन्नु (28) और गैर सायल मीठालाल (35) को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

ये पुलिसकर्मी रहे कार्रवाई में शामिल:

पूरी कार्रवाई में मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक बनय सिंह, सहायक उप निरीक्षक मदनलाल और धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल भक्तवत्सल और बुद्धिप्रकाश तथा कांस्टेबल अशोक, भरतलाल और खेताराम शामिल रहे। महिला आरोपी की गिरफ्तारी में महिला कांस्टेबल काली बाई की भी भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) …

Pregnant Women New Medical College and hospital jk loan hospital kota doctor News Vikalp Times

कोटा में 5 मौ_तों से मचा था हड़कंप, 3 डॉक्टर हुए सस्पेंड…अब चार जांच कमेटियों ने कहा- दोषी नहीं!

कोटा: Kota में प्रसूताओं की मौ_त और किडनी फेल्योर (Kidney Failure) के करीब 5 महीने …

Brother Sister Medicine Drm office Accident Ajmer News Vikalp Times 3 Oct 26

बहनों को दवाई दिलाने निकला था इकलौता भाई, डंपर की टक्कर ने छीन ली जिंदगी

अजमेर: Ajmer के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डीआरएम कार्यालय (DRM Office, Ajmer) के पास …

Luxury lifestyle 100 crore Mercedes bike FD Sodal Jaipur Police News Vikalp Times

100 करोड़ की ठ_गी के बाद लग्जरी लाइफ, मर्सिडीज-बाइक जब्त, 1 करोड़ की FD फ्रीज

जयपुर: राजस्थान (Rajathan) में प्रॉपर्टी (Property) और क्रिप्टो करेंसी (Cryptocurrency) में निवेश (Investment) के नाम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !