Thursday , 19 November 2026
Breaking News

20 नवंबर को पंचायत चुनाव की मतगणना, जानें किस कक्ष में कितनी टेबलों पर होगी गिनती

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 (Panchayati Raj Elections 2026) के तहत जिला परिषद (Zila Parishad) और पंचायत समिति (Panchayat Samiti) सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर (Sawai Madhopur) में होगी। पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना सुबह 8 बजे से और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

 

Counting of votes for the panchayat elections to take place on November 20 in sawai madhopur Vikalp Times

 

मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम (Sawai Madhopur Collector IAS Kanaram) की अध्यक्षता में बुधवार को विद्यालय परिसर में बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कक्षों और परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

सवाई माधोपुर में सबसे अधिक 23 टेबलों पर होगी मतगणना:

मतगणना के लिए पंचायत समितिवार टेबलों की व्यवस्था की गई है। बामनवास (Bamanwas) में 23 टेबल, बौंली (Bonli) में 23, खण्डार (Khandar) में 23, मलारना डूंगर (Malarna Dungar) में 12, वजीरपुर (Wazirpur) में 11, सवाई माधोपुर में 23, गंगापुर सिटी (Gangapur City) में 20 और चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) में 21 टेबल निर्धारित की गई हैं।

मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतगणना परिसर में किसी भी कार्मिक या मतगणना अभिकर्ता को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी इसके अपवाद होंगे। भवन में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी।

अभ्यर्थियों और उनके गणना अभिकर्ताओं को फोटोयुक्त प्रवेश पत्र के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक अभिकर्ता केवल उसी मतगणना कक्ष और टेबल पर उपस्थित रह सकेगा, जिसके लिए उसकी नियुक्ति की गई है। अन्य कक्षों में जाने की अनुमति नहीं होगी।

अलग-अलग प्रवेश द्वारों से मिलेगा प्रवेश:

मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारी और कार्मिक विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे, जबकि गणना अभिकर्ताओं को गेट नंबर-1 से प्रवेश देकर निर्धारित टेंट में बैठाया जाएगा। मलारना डूंगर, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी और खण्डार के अभिकर्ताओं के लिए विद्यालय भवन के पीछे का प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया है। वहीं सवाई माधोपुर, बौंली, बामनवास और वजीरपुर के अभिकर्ता फुटबॉल खेल मैदान की दिशा में स्थित प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे।

मतगणना में शामिल कार्मिकों और अभिकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग साहूनगर खेल मैदान में होगी। मतगणना परिसर के भीतर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पहले डाक मतपत्र, फिर ईवीएम के वोटों की गिनती:

मतगणना प्रक्रिया में सबसे पहले संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर डाक मतपत्रों की गणना होगी। इसके बाद मतदान केंद्रों की कंट्रोल यूनिट मतगणना टेबल पर लाई जाएगी और ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों और कार्मिकों को मतगणना से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !