सवाई माधोपुर: पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 (Panchayati Raj Elections 2026) की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर राज्य निर्वाचन आयुक्त (State Election Commissioner) राजेश्वर सिंह ने प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताया और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में चुनाव के सफल आयोजन के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की सराहना की।

निर्वाचन आयुक्त मंगलवार को सवाई माधोपुर की जीनापुर ग्राम पंचायत में उप सरपंच पद (UP Sarpanch Elections) के चुनाव की प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच (Sarpanch) और उप सरपंच को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए जनता का विश्वास हासिल करने के बाद अब उसी भावना और समर्पण के साथ जनकल्याण के कार्य करें।
राजेश्वर सिंह ने कहा कि राजस्थान (Rajasthan) में जिला परिषद (Zila Parishad), पंचायत समिति (Panchayat Samiti), ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) सरपंच और वार्ड पंच पदों (Sarpanch Chunav) के लिए मतदान आमतौर पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह और सद्भावना के साथ भागीदारी करने वाले मतदाता और चुनाव प्रक्रिया में जुटी पूरी प्रशासनिक टीम बधाई की पात्र है।
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) और पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (SP Sawai Madhopur IPS Jyeshtha Maitrei) के नेतृत्व में जिले में किए गए चुनाव प्रबंधन की विशेष सराहना की। सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्कृष्ट सेवाएं दीं तथा सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं को कुशलता से संभाला।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया