Friday , 6 November 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: किस गांव में कौन बना सरपंच? यहां देखें पूरी लिस्ट

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 (Panchayati Raj Chunav 2026) के तीसरे चरण के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की चार पंचायत समितियों खण्डार (Khandar), मलारना डूंगर (Malarna Dungar), बौंली (Bonli) और बामनवास (Bamanwas) की 145 ग्राम पंचायतों में सरपंच (Sarpanch Chunav) एवं वार्ड पंच (Ward Panch Chunav) पदों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना कर निर्वाचित प्रतिनिधियों की घोषणा की गई।

Sawai Madhopur Panchayat Elections Who became the Sarpanch in which village See the full list here Vikalp Times

 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) ने बताया कि चारों पंचायत समितियों (Panchayat Samiti) में कुल 4 लाख 35 हजार 681 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 3 लाख 53 हजार 774 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह जिले में कुल 81.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में 145 सरपंच और 1,379 वार्ड पंच पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।

खिरनी में सबसे बड़ी जीत, मुकेश कुमार सैनी 1,622 मतों से जीते:

सरपंच पद के चुनाव (Sarpanch Election) में जीत के अंतर के लिहाज से मलारना डूंगर पंचायत समिति (Malarna Dungar Panchayat Samiti) की खिरनी (Khirni) ग्राम पंचायत के मुकेश कुमार सैनी सबसे आगे रहे। उन्होंने 1,622 मतों से जीत दर्ज की। इसके बाद बामनवास की खेड़ली ग्राम पंचायत में सरबत ने 1,317 मतों से, खण्डार की फलौदी ग्राम पंचायत में मंजू ने 1,062 मतों से और बौंली (Bonli) की जस्टाना ग्राम पंचायत में मुकेशी मीणा ने 829 मतों से जीत हासिल की।

खण्डार में सबसे ज्यादा मतदान:

चारों पंचायत समितियों में मतदान प्रतिशत के मामले में खण्डार पहले स्थान पर रहा। यहां 1 लाख 18 हजार 911 मतदाताओं में से 99 हजार 935 ने मतदान किया। इस तरह मतदान प्रतिशत 84.04 रहा।

अन्य पंचायत समितियों का मतदान विवरण इस प्रकार रहा:

पंचायत समिति कुल मतदाता मतदान करने वाले मतदान प्रतिशत
खण्डार 1,18,911 99,935 84.04%
बौंली 99,572 80,647 80.99%
बामनवास 1,32,274 1,07,026 80.91%
मलारना डूंगर 84,924 66,166 77.91%
कुल 4,35,681 3,53,774 81.20%

बौंली पंचायत समिति की विजेता सूची:

बौंली पंचायत समिति (Bonli Panchayat Samiti) की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए निर्वाचित प्रत्याशियों और उनकी जीत का अंतर इस प्रकार रहा:

ग्राम पंचायत निर्वाचित सरपंच जीत का अंतर
बड़ागांव सरवर पवन कुमार मंगल 253
बांस टोरड़ा प्यार बाई गुर्जर 170
बपूई सुन्नदनी हाड़ा 2
बागडोली गुड्डी 495
बोरदा सीता देवी 206
धोराला मनभर 126
डिडवाड़ी सुरजन 103
दतूली लाली देवी 29
गालदकलां केदार प्रसाद 143
गूगडोद इन्द्रा 361
गोठड़ा सांवलराम 145
गोतोड़ फोरन्ती 638
गुडला चंदन लड्डूलाल मीणा 699
हथडोली मानसिंह गुर्जर 170
हिन्दूपुरा कुंजीलाल मीणा 553
झनून लक्ष्मी वर्मा 29
जस्टाना मुकेशी मीणा 829
जटावती केली देवी 193
जयलालपुरा सुनिता 88
कोड्याई काडूराम 321
कोलाड़ा दयाराम वर्मा 37
कुशलपुरा आशा देवी 113
लाखनपुर अनिता 26
मामडोली बाबूलाल नायक 143
मित्रपुरा गुड्डी 366
मोरण राजन्ती देवी 264
नानतोड़़ी उर्मिला देवी 22
नीमोद राठौद श्योजीराम गुर्जर 415
पीपलवाड़ा रामनिवास गुर्जर 614
पीपलदा मुकेश 183
थड़ोली रामधन 202
उदगांव रामपति देवी 444

खण्डार पंचायत समिति की विजेता सूची:

खण्डार पंचायत समिति (Khandar Panchayat Samiti) की 35 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद पर निर्वाचित प्रत्याशियों का विवरण इस प्रकार है:

ग्राम पंचायत निर्वाचित सरपंच जीत का अंतर
आवण्ड-सवाईगंज देवीशंकर बैरवा 181
अक्षयगढ़ महावीर बैरवा 57
अल्लापुर सीमा देवी 133
अनियाला विजेन्द्र 173
बहरावण्डाकलां राजन्ती 39
बहरावण्डा खुर्द अमन चौधरी 17
बाजोली सीता देवी 63
बालेर अनुराधा शर्मा 496
बलवन खुर्द केली देवी 34
बरनावदा रामसिंह 86
बिचपुरी गुजरान ममता शर्मा 343
छाण पूजा 757
चितारा तुलसा देवी 93
दौलतपुरा हेमलता देवी 14
दूमोदा सुरेश गुर्जर 317
गण्डावर रामबलवान 548
गोठबिहारी रामावतार बैरवा 671
गोठड़ा काशीराम जाट 58
हलौन्दा गीता गुर्जर 4
खण्डेवला तुलसा देवी 254
खिदरपुर जादौन बत्तीलाल गुर्जर 555
कोसरा छारेड़ा टोंड लक्ष्मीचंद 129
कुरेड़ी राजेन्द्र प्रसाद 422
लहसोड़ा प्रमोद मीना 419
मेईकलां गुलाब देवी 115
नायपुर कौशल्या 115
पाली दीपक कुमार बैरवा 130
फलौदी मंजू 1,062
फरिया भवानी शंकर बैरवा 252
क्यारदा कलां पूजा गौड़ 104
रामपुरा समुद्रा देवी 113
रोड़ावद सन्तोष 533
सिंगोर कलां सुविता जाट 12
तलावड़ा केड़ा 223
टोडरा उषा 104

मलारना डूंगर पंचायत समिति की विजेता सूची:

मलारना डूंगर पंचायत समिति (Malarna Dungar Panchayat Samiti) की 29 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित सरपंचों और उनकी जीत का अंतर इस प्रकार है:

ग्राम पंचायत निर्वाचित सरपंच जीत का अंतर
अनियाला फोंटू मीना 239
भारजा नदी धनवंती 327
बहतेड़ मोहम्मद साहिल बेग 282
भाड़ौती दीनदयाल मीना 117
भूखा कृष्णावतार जांगिड़ 365
बिच्छीदौना राजेश 118
चकबिलोली अमलेखा 503
चांदनहोली सावित्री 37
दोनायचा मनोज कुमार बैरवा 428
दिवाड़ा भरतलाल 301
ऐबरा हंसो 138
गम्भीरा निशा मीना 143
जोलन्दा सुशीला 249
कहार उर्फ बड़ागांव द्रोपती मीना 580
करेल पिंकी देवी 117
खिरनी मुकेश कुमार सोनी 1,622
कुण्डली नदी पप्पूलाल योगी 126
मकसूदनपुरा पवन गुर्जर 584
मलारना चौड़ रामावतार 24
मलारना डूंगर रामराज 426
माणोली सुनीता मीणा 188
नीमोद जतनम बावरिया 324
पीलवा नदी सानिया बानो 386
सांकड़ा उर्मिला 69
शेषा मकसूद खान 60
श्रीपुरा गुड्डी देवी 30
श्यामोली सुरजा देवी 38
तारनपुर प्रियंका मीना 28
डिडवाड़ा जरीफन बानो 542

बामनवास पंचायत समिति की विजेता सूची:

बामनवास पंचायत समिति (Bamanwas Panchayat Samiti) की 49 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद पर निर्वाचित प्रत्याशियों का विवरण इस प्रकार है:

ग्राम पंचायत निर्वाचित सरपंच जीत का अंतर
अमावरा कांजी राम 213
बैरखण्डी ममता देवी 8
बरनाला कुंजीलाल 217
बाटोदा रामकेश माली 481
बैराड़ा सुनिता 424
भांवरा सिया 216
भावड़ अनिता मीना 113
भिनोरा तेजराम मीना 99
भीटोली मोनिका 183
बिछोछ रामखिलाड़ी 382
बिचपुरी हरकेश 86
बिन्जारी गुड्डी देवी 525
चांदनहोली राजन्ती देवी 129
डाबर रेखा मीना 171
बाढ़ मोहनपुरा नाथूलाल माली 206
डूंगरवाड़ा बाबूड़ी 70
डूंगरपट्टी हरिकेश 65
गढ़ी गोपालपुरा हरकेश 29
गण्डाल वीना 214
गोठ विजयराम योगी 219
घुड़ला कविता देवी गुर्जर 23
गुर्जर बड़ौदा निरमा 352
टोड़ा मग्नो देवी 428
जाहिरा तारा देवी 71
जीवद कमला 149
ककराला दरबो देवी 315
खेड़ली सरबत 1,317
कोहली प्रेमपुरा कोमल जोशी 100
कोयला राजाराम 46
लाडपुरा ममता देवी बैरवा 382
लिवाली दयाराम 498
महरावण्ड जितेन्द्र 704
मीना कोलेता काडूराम 538
मोरपा शंकर सिंह नरूका 96
नागतलाई सुनिता देवी बैरवा 264
नारौली चौड़ चावली देवी 11
फुलवाड़ा राधेश्याम 44
पिपलाई हरिप्रसाद 87
रानीला इन्द्रराज उल्लेखित नहीं
रिवाली छोटी 82
सांचोली रोबिन सिंह 48
सराय कमला 51
शफीपुरा रामकेश मीना 32
सिरसाली गिलोरी 34
सीतौड़ धप्पो 284
सुकार तेजराम मीना 29
सुमेल नन्दू 535
सुन्दरी पपीता बैरवा 596
टुण्डिला सतीश 504

नवनिर्वाचित सरपंचों से जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील:

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने दीपोत्सव (Diwali) के अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंचों से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्व निभाएं। साथ ही बिना किसी भेदभाव के सभी ग्रामवासियों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

25 हजार की डिमांड, 15 हजार में डील… रि_श्वत लेते महिला JEN गिरफ्तार

झुंझुनूं: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झुंझुनूं (Jhunjhunu) की टीम ने चिड़ावा (Chirawa) में बिजली विभाग …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !