झुंझुनूं: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झुंझुनूं (Jhunjhunu) की टीम ने चिड़ावा (Chirawa) में बिजली विभाग (Electricity Department) की महिला जेईएन दीपिका (JEN Dipika) को 15 हजार रुपए की रि_श्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जेईएन ने कृषि कनेक्शन (Agriculture Electricity Connection) की बिजली लाइन बदलने के बदले रि_श्वत की मांग की थी। सत्यापन के बाद एसीबी (Anti Corruption Bureau) ने सोमवार को बिजली विभाग के कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई की।

एसीबी के एडिशनल एसपी नरेंद्र पूनिया के अनुसार, एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके परिचित के कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन बदलवाने के लिए जेईएन दीपिका रि_श्वत मांग रही हैं। शिकायत के सत्यापन में 25 हजार रुपए रि_श्वत मांगने की पुष्टि हुई।
15 हजार रुपए में तय हुआ सौदा:
सत्यापन के दौरान परिवादी के अनुरोध पर रि_श्वत की रकम घटाकर 15 हजार रुपए तय की गई। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।
ऑफिस की टेबल की दराज से बरामद हुए रुपए:
सोमवार को एसआई सुरेश चंद के नेतृत्व में एसीबी टीम चिड़ावा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंची। कार्रवाई के दौरान जेईएन दीपिका को 15 हजार रुपए की रि_श्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। रि_श्वत की रकम उसकी ऑफिस टेबल की दराज से बरामद की गई।
जेईएन से पूछताछ जारी:
कार्रवाई के बाद एसीबी टीम जेईएन दीपिका को पूछताछ के लिए चिड़ावा थाने (Chirawa Police Station) लेकर गई। एसीबी उससे रि_श्वत प्रकरण को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया