Tuesday , 24 November 2026
Breaking News

जिस बिसलेरी पानी पर करते हैं भरोसा, उसी का सैंपल दो बार फेल! FSSAI का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली: देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनियों (Packaged drinking water companies) में शामिल बिसलेरी (Bisleri) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (Bisleri International Private Limited) के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी के पानी के सैंपल दो अलग-अलग जांच में असुरक्षित पाए गए हैं।

 

The very Bisleri water you trust has failed quality tests twice Major action taken by FSSAI

 

FSSAI के अनुसार, कंपनी के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (Drinking Water) का सैंपल लिया गया था। पहली प्रयोगशाला जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं मिली, जिसके बाद इसे असुरक्षित घोषित किया गया।

कंपनी की ओर से आपत्ति और अपील किए जाने के बाद सैंपल को दोबारा जांच के लिए रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। दूसरी जांच में भी पानी को असुरक्षित पाया गया। इस जांच में पानी के नमूने में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी सामने आई।

जांच में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने के बाद FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। इस संबंध में प्राधिकरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जानकारी साझा की है।

वहीं, बिसलेरी इंटरनेशनल ने अपने बयान में अपने पानी को सुरक्षित बताया है। अब इस मामले में कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Two-day national literary conference of Idara-e-Adab Islami Hind concludes in Nagpur Vikalp Times

नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने पर मंथन, नागपुर में जुटे देशभर के साहित्यकार

नागपुर: इदारा-ए-अदब इस्लामी हिंद (Idara-e-Adab Islami Hind) की ओर से नागपुर (Nagpur) के गुरु नानक …

In Sawai Madhopur, 92 deputy sarpanchs were elected unopposed Vikalp Times

कहीं निर्विरोध तो कहीं वोटिंग से फैसला! सवाई माधोपुर में 92 उप सरपंच निर्विरोध चुने गए

सवाई माधोपुर: पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 (Panchayati Raj Elections-2026) के तहत जिले …

Election management in Sawai Madhopur earns praise Election Commissioner commends the Collector and SP

सवाई माधोपुर के चुनाव प्रबंधन की तारीफ, निर्वाचन आयुक्त ने कलेक्टर-SP को सराहा!

सवाई माधोपुर: पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 (Panchayati Raj Elections 2026) की मतदान प्रक्रिया …

Sawai Madhopur Panchayat Samiti Sarpanch Election Result 2026 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की 41 ग्राम पंचायतों में कौन बना सरपंच? जारी हुई पूरी विजेता सूची, देखें किसे मिले कितने वोट!

सवाई माधोपुर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 (Panchayati Raj Elections) के तहत पंचायत …

Who became the Sarpanch in the 27 Gram Panchayats of Gangapur City See the full list of winners Sawai Madhopur

गंगापुर सिटी की 27 ग्राम पंचायतों में कौन बना सरपंच? देखें पूरी विजेता सूची

गंगापुर सिटी: पंचायतीराज आम चुनाव (Panchayati Raj Chunav 2026) के चौथे चरण के तहत पंचायत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !