मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Bollywood Actor Saif Ali Khan) को जान से मा_रने की ध_मकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) जांच में जुट गई है। इस मामले में बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) ह_त्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर (Jishan Akhtar) का नाम सामने आया है। हालांकि, पुलिस (Police) अभी यह पुष्टि करने में जुटी है कि ध_मकी वास्तव में जीशान ने दी है या किसी अन्य व्यक्ति ने उसकी पहचान का इस्तेमाल किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां ध_मकी के पीछे किसी गैंग की भूमिका और फ_र्जी पहचान के जरिए डर फैलाने की आशंका, दोनों पहलुओं पर काम कर रही हैं। तकनीकी टीम ध_मकी भेजने वाले की पहचान और डिजिटल फुटप्रिंट खंगाल रही है। फिलहाल ध_मकी देने वाले की आधिकारिक पहचान स्पष्ट नहीं हुई है।
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी मिल चुकी हैं धमकियां:
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर (Tushar Kapur) और आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) को भी ध_मकी दी गई थी। इन मामलों में पुलिस ने बेंगलुरु (Bengaluru) निवासी 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। उसे आईआईटी ग्रेजुएट बताया गया है।
जांच में सामने आया था कि वैभव का किसी गैंग से संबंध नहीं था। आरोप है कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कलाकारों को ध_मकी दे रहा था। इसी तरह सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के मामले में भी पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं किसी ने फ_र्जी पहचान या तकनीक का इस्तेमाल तो नहीं किया।
बाबा सिद्दीकी ह_त्याकांड में वांटेड है जीशान अख्तर:
ध_मकी के मामले में चर्चा में आया जीशान अख्तर अक्टूबर 2024 में हुए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी ह_त्याकांड का आरोपी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर शूटरों को लॉजिस्टिक मदद देने और ह_त्या की साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। वह लंबे समय से फरार है और सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं। इसी वजह से पुलिस ध_मकी में उसका नाम आने को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।
जनवरी 2025 में घर में घुसकर हुआ था सैफ पर चा_कू से ह_मला:
सैफ अली खान पर 15 जनवरी 2025 को मुंबई के बांद्रा (Bandra, Mumbai) स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट में उनके घर के अंदर घुसकर चा_कू से ह_मला किया गया था। ह_मले में उन्हें पीठ, कलाई, गर्दन, कंधे और कोहनी समेत पांच जगह चोटें आई थीं। गंभीर रूप से घायल अभिनेता को उनके दोस्त अफसर जैदी ऑटो रिक्शा से लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) लेकर पहुंचे थे।
अस्पताल में सर्जरी और इलाज के बाद 21 जनवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो दिन बाद बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था।
पिछले हमले को देखते हुए पुलिस इस नई ध_मकी को लेकर सतर्क है। फिलहाल जांच का मुख्य फोकस ध_मकी भेजने वाले की असली पहचान और उसके पीछे की मंशा का पता लगाना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया