Sunday , 11 October 2026
Breaking News

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के कारण एंबुलेंस और निजी वाहन चालकों ने श_व ले जाने से किया इनकार

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) जिले में श_व की बेकद्री का मामला सामने आया है। सांगोद (Sangod) नगर पालिका में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी 40 वर्षीय राकेश की मौ_त के बाद परिजनों को उनका श_व कचरा उठाने वाले टिपर में घर लाना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि श_व से बदबू आने के कारण एंबुलेंस और निजी वाहन चालकों ने उसे ले जाने से इनकार कर दिया। नगर पालिका (Nagar Palika Sangod) से भी शुरुआत में मदद नहीं मिली।

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

 

जानकारी के अनुसार, राकेश तीन दिन से लापता थे। शनिवार, 10 अक्टूबर को पुलिस से परिजनों को उनकी मौ_त की सूचना मिली। उनका श_व सांगोद (Sangod, Kota) से करीब 20 किलोमीटर दूर खानपुर (Khanpur) में मिला, जहां परिजनों ने अस्पताल में श)व की पहचान की।

एंबुलेंस नहीं मिली तो भाई कचरा गाड़ी लेकर पहुंचा:

परिजनों ने खानपुर अस्पताल प्रशासन से श_व को सांगोद ले जाने के लिए एंबुलेंस या श_व वाहन उपलब्ध कराने की मांग की। कई निजी एंबुलेंस संचालकों से भी संपर्क किया, लेकिन किसी ने श_व ले जाने की हामी नहीं भरी।

इसके बाद राकेश के भाई आकाश खुद कचरा उठाने वाला टिपर लेकर खानपुर पहुंचे और उसी में श_व को घर लाए। आकाश भी सांगोद नगर पालिका में अस्थायी टिपर चालक के रूप में काम करते हैं। उनके मुताबिक, श_व ले जाने से पहले गाड़ी को धोया गया था। मजबूरी में उन्हें इसी वाहन का सहारा लेना पड़ा।

करीब एक घंटे तक टिपर में रहा श_व:

नगर पालिका के जमादार हंसराज ने बताया कि श_व खानपुर में था और बदबू के कारण कोई वाहन उसे लाने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। परिजनों के कहने पर श_व लाने के लिए टिपर भेजा गया था।

परिजनों के अनुसार, श_व करीब एक घंटे तक कचरा गाड़ी में रहा। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही राकेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना ने श_व को सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाने के लिए जरूरी व्यवस्था और जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

Won trust by showing a piece of real gold in dausa Police News vikalp times

असली सोने का टुकड़ा दिखाकर जीता भरोसा, फिर 15 लाख की ठ_गी, 3 आरोपी गिरफ्तार

दौसा: Dausa जिले की सिकंदरा थाना पुलिस (Sikandra Thana Police Dausa) ने असली सोना (Gold) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !