जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के प्रतापनगर इलाके में द्रव्यवती नदी के पास गुरुवार दोपहर एक युवक का अधजला श_व पानी के कुंड में मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की ह_त्या कर श_व को कुंड में फेंका गया। पुलिस (Jaipur Police) के अनुसार, युवक को किसी दूसरी जगह जलाने के बाद श_व पानी में डाला गया हो सकता है।

घटना प्रतापनगर के सेक्टर-29 की है। दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने तिरपाल से बनाए गए पानी के कुंड में श_व पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची प्रतापनगर थाना पुलिस (Police) ने श_व को बाहर निकलवाया। एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए।
मृ_तक की पहचान 30 वर्षीय पवन के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का निवासी था। वह प्रतापनगर में किराए के कमरे में रहता था और सीतापुरा की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था।
पुलिस ने श_व को पोस्टमार्टम के लिए आरयूएचएस अस्पताल (RUHS Hospital Jaipur) की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मौ_त के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया