Sunday , 22 November 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में नाबालिग से दु_ष्कर्म, 67 वर्षीय आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: त्वरित कार्रवाई करते हुए 67 वर्षीय आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छीतर पुत्र गौरीलाल उर्फ भौरीलाल गुर्जर (67) निवासी गुर्जर मोहल्ला, नीम चौकी, शहर सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।

 

Mahila Thana Police Sawai Madhopur News 22 Nov 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में महिला एवं बालकों के विरुद्ध अपराधों में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SUICAW) सतिश वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा अग्रवाल के सुपरविजन में महिला थाना सवाई माधोपुर की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

चाचा के घर जा रही थी 15 वर्षीय बालिका:

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को 15 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने चाचा के घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बालिका को जबरन पकड़ लिया और अपने बाड़े में ले जाकर उसके साथ दु_ष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

सूचना तंत्र और स्थानीय स्तर पर जुटाए साक्ष्यों से पकड़ा आरोपी:

महिला थाना पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता, आसूचना संकलन और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी छीतर को दबोच लिया। घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। अनुसंधान पूरा होने के बाद प्रकरण न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल:

इस कार्रवाई में महिला थाना सवाई माधोपुर की थानाधिकारी रुक्मणी, राकेश शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक, बाबूलाल, सहायक उपनिरीक्षक, कांस्टेबल आशाराम (विशेष भूमिका), कांस्टेबल बाबूलाल और गिर्राज शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Social Media Instagram Rural Police kota news vikalp times 7 nov 26

प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रची रे_प की झूठी कहानी, कोटा पुलिस ने खोला पूरा राज

कोटा: Kota ग्रामीण पुलिस (Kota Police) ने नाबालिग से दु_ष्कर्म के मामले में दर्ज शिकायत …

Mantown Police Sawai Madhopur Sp Jyeshtha Maitrei Vikalp Times

5 गुना मुनाफे का झांसा, लाखों की ठ_गी! 19 साल का साइबर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर ठ_गी के खिलाफ पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Who became the Sarpanch in which village See the full list here Vikalp Times

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: किस गांव में कौन बना सरपंच? यहां देखें पूरी लिस्ट

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 (Panchayati Raj Chunav 2026) के तीसरे चरण के तहत सवाई …

Mohabbat Ki Rasoi dedicated to serving humanity for 24 consecutive months celebrated its second anniversary in sawai madhopur

24 महीने से भूखों का सहारा बनी ‘मोहब्बत की रसोई’, अब जिला अस्पताल में भी शुरू की सेवा

सवाई माधोपुर: जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध (Food the Needy) कराने के उद्देश्य से शुरू की …

Panchayati raj election bonli bamanwas malarna dungar khandar sawai madhopur news vikalp times

सवाई माधोपुर: 145 पंचायतों में चुनावी घमासान! पंच-सरपंच चुनने उमड़ी भीड़, आज आएगा रिजल्ट

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज चुनाव-2026 (Panchayati Raj Elections 2026) के तीसरे चरण के तहत सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !