Thursday , 8 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of Botany) के सहायक आचार्य डॉ. मुकेश मीणा (Assistant Professor Dr. Mukesh Meena) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्हें लगातार पांचवें वर्ष, यानी 2022 से 2026 तक, विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों (Scientist) की प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। यह उपलब्धि उनके निरंतर शोध कार्य, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित शोध और वैज्ञानिक क्षेत्र में योगदान को दर्शाती है।

 

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (Stanford University) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित और Elsevier के Scopus डेटाबेस पर आधारित है। इसमें वैज्ञानिकों के शोध प्रभाव का आकलन विभिन्न मानकीकृत संकेतकों के आधार पर किया जाता है। इनमें शोध पत्रों के Citations, H-Index, सह-लेखक योगदान से जुड़े मानक और संयुक्त उद्धरण सूचकांक प्रमुख हैं।

पौधों और सूक्ष्मजीवों के संबंधों पर शोध:

डॉ. मीणा का प्रमुख शोध क्षेत्र पौधों एवं सूक्ष्मजीवों (Plants and Microorganisms) के पारस्परिक संबंध, कवक विज्ञान (Mycology), पादप रोग विज्ञान (Plant Pathology) और पौधों में रोग उत्पन्न करने वाले रोगजनकों का अध्ययन है। उनके शोध में पौधों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता, कवकों से प्राप्त जैवसक्रिय पदार्थ तथा पौधों के स्वास्थ्य और संरक्षण जैसे विषय शामिल हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में 170 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा Springer Nature और Elsevier जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों से प्रकाशित 8 पुस्तकों के लेखन और संपादन में भी योगदान दिया है।

उनके शोध कार्यों को विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा उद्धृत किया गया है। उनके अध्ययन पादप रोगों की प्रक्रिया को समझने, बेहतर रोग प्रबंधन उपाय विकसित करने और कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक ज्ञान को आगे बढ़ाने में उपयोगी माने जाते हैं।

ScholarGPS में भी बड़ी उपलब्धि:

डॉ. मीणा को वर्ष 2024 की ScholarGPS® रैंकिंग में भी विश्व के शीर्ष 0.05 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान मिला था। यह रैंकिंग शोधकर्ताओं के अकादमिक योगदान और उनके शोध के प्रभाव का मूल्यांकन करती है।

सामाजिक कार्यकर्ता हरिसिंह बारवाल ने बताया कि डॉ. मीणा की लगातार पांच वर्षों की यह अंतरराष्ट्रीय पहचान उनके साथ-साथ मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय और राजस्थान के उच्च शिक्षा (Higher Education) एवं वैज्ञानिक अनुसंधान क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी सफलता युवा शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol and diesel prices hiked in Jaipur Petrol up by 5 and diesel by 3 in nayara petrol pump Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: आज से पेट्रोल 5 रुपए तो डीजल 3 रुपए हुआ महंगा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जयपुर (Jaipur) में …

14 IPS officers transferred in Rajasthan ahead of the Code of Conduct, SPs of 4 districts replaced Vikalp Times

आचार संहिता से पहले राजस्थान में 14 IPS के तबादले, 4 जिलों के SP बदले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !