जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई के तहत जयपुर विकास प्राधिकरण (Jaipur Development Authotiry-JDA) ने सोमवार को 50 से ज्यादा मकानों और दुकानों के अ_वैध निर्माण हटाए। गुर्जर की थड़ी (Gurjar Ki Thadi, Jaipur) चौराहे से सोडाला (Sodala) तिराहे तक करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में कुल 260 अ_वैध निर्माण हटाए जाने हैं।

पहले चरण में गुर्जर की थड़ी चौराहे से लजीज रेस्टोरेंट तक करीब 1 किलोमीटर हिस्से में सड़क सीमा में बने रैंप, रेलिंग, फुटपाथ, टिनशेड, सीढ़ियां और बाउंड्रीवॉल को तोड़ा गया। एक दुकान की टिनशेड पर कार्रवाई के दौरान व्यापारी के अंदर खड़े रहने का मामला भी सामने आया।
वर्तमान में अ_वैध निर्माण के कारण कई जगह 100 फीट चौड़ी सड़क की चौड़ाई घटकर 40 से 60 फीट तक रह गई है। राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) के आदेश के बाद सड़क को निर्धारित चौड़ाई में लाने की कार्रवाई की जा रही है। JDA को 6 अक्टूबर को कोर्ट में कार्रवाई की पालना रिपोर्ट पेश करनी है।
रास्ता बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट:
कार्रवाई के दौरान पुलिस (Jaipur Police) जाब्ता तैनात रहा। गुर्जर की थड़ी से न्यू सांगानेर (Sanganer, Jaipur) रोड पर संजीवनी हॉस्पिटल की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस दिए गए थे।
कार्रवाई के बीच कई व्यापारी खुद ही अवै_ध निर्माण हटाते और दुकानें खाली करते नजर आए। व्यापारियों ने त्योहार के समय कार्रवाई से कारोबार प्रभावित होने और रोजी-रोटी पर संकट की चिंता जताई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया