Sunday , 4 October 2026
Breaking News

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। इसमें अभिषेक चौधरी (Abhishek Choudhary) को सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले हैं। वहीं अनिल चोपड़ा (Anil Chopra) 5.45 लाख वोट के साथ दूसरे और राजकुमार परसवाल 1.95 लाख वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

 

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

 

 

वोटों के आधार पर अभिषेक चौधरी (Abhishek Choudhary) का अध्यक्ष (President Youth Congress) बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, अंतिम घोषणा से पहले टॉप-3 उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी इन तीनों का इंटरव्यू लेंगे, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

टॉप-3 में से एक अध्यक्ष, दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनेंगे:

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 19 उम्मीदवार मैदान में थे। टॉप-3 में रहने वाले अभिषेक चौधरी, अनिल चोपड़ा (Anil Chopra) और राजकुमार परसवाल (RajKumar Paraswal) में से इंटरव्यू के बाद एक को अध्यक्ष और बाकी दो को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया जाएगा।

वोटों के आधार पर अन्य उम्मीदवारों को भी प्रदेश कार्यकारिणी में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव के पद शामिल हैं। एससी-एसटी (SC-ST), ओबीसी (OBC), अल्पसंख्यक (Minorities), महिला (Women) और दिव्यांग (Persons with Disabilities) वर्ग के लिए आरक्षित कोटे के तहत भी पद दिए गए हैं।

चुनाव में 3,338 वोट हासिल करने वाली निशा खींचड़ (Nisha Khinchad) को प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला ओपन) बनाया गया है। वहीं 2,144 वोट पाने वाली अलफिजा (Alfiza) को अल्पसंख्यक कोटे में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा छगनलाल कुलदीप, प्रकाश चंद मीणा और भगवती मीणा को एससी-एसटी कोटे में उपाध्यक्ष बनाया गया है। तेजकरण चौधरी को दिव्यांग कोटे में, निर्मला मेघवाल को एससी-एसटी महिला, यास्मीन को अल्पसंख्यक महिला और शीतल परिहार व राहुल खान को ओबीसी कोटे में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डिंपल सिंधल, सुमन बानो, दिव्यानी कटारा, पूजा भार्गव और आशीष को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है।

विधानसभा चुनाव में राज्यवर्धन राठौड़ के खिलाफ उतरे थे अभिषेक:

अभिषेक चौधरी जयपुर (Jaipur) की झोटवाड़ा विधानसभा सीट (Jhotwara Assembly) से 2023 में कांग्रेस (Congress) के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनाव में उन्हें भाजपा (BJP) प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) ने 50,167 वोटों से हराया था। राठौड़ को 1,47,913 और अभिषेक चौधरी को 97,746 वोट मिले थे।

वहीं अनिल चोपड़ा ने 2024 में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट (Jaipur Rural Lok Sabha) से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे भाजपा (BJP) के राव राजेंद्र सिंह (Rao Rajendra Singh) से 1,615 वोटों से चुनाव हार गए थे। चोपड़ा ने चुनाव परिणाम के बाद रिकाउंटिंग की मांग की थी और पोस्टल बैलेट खारिज किए जाने को लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई थी।

2020 के चुनाव में धांधली के आरोप लगे थे:

राजस्थान यूथ कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव वर्ष 2010 से हो रहे हैं और नई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल का होता है। 2023 के चुनाव में अभिमन्यु पूनिया (Abhimanyu Punia) को सबसे ज्यादा वोट मिले थे और वे प्रदेश अध्यक्ष बने थे।

वहीं 2020 के चुनाव में सुमित भगासरा (Sumit Bhagasara) को सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद अध्यक्ष बनाया गया था। बाद में मुकेश भाकर ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए। जांच के बाद भगासरा को पद से हटाकर मुकेश भाकर को विजेता घोषित किया गया था।

बाद में 2020 में सचिन पायलट (Sachin Pilot) के साथ राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान मुकेश भाकर (Mukesh Bhakar) के मानेसर जाने के बाद उन्हें यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसके बाद गणेश घोघरा (Ganesh Ghoghra) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Brother Sister Medicine Drm office Accident Ajmer News Vikalp Times 3 Oct 26

बहनों को दवाई दिलाने निकला था इकलौता भाई, डंपर की टक्कर ने छीन ली जिंदगी

अजमेर: Ajmer के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डीआरएम कार्यालय (DRM Office, Ajmer) के पास …

Luxury lifestyle 100 crore Mercedes bike FD Sodal Jaipur Police News Vikalp Times

100 करोड़ की ठ_गी के बाद लग्जरी लाइफ, मर्सिडीज-बाइक जब्त, 1 करोड़ की FD फ्रीज

जयपुर: राजस्थान (Rajathan) में प्रॉपर्टी (Property) और क्रिप्टो करेंसी (Cryptocurrency) में निवेश (Investment) के नाम …

Photo with a dog exposes GST Superintendent Sanwal Ram Udaipur Jhalawar ACB News Vikalp Times

कुत्ते के साथ फोटो ने खोली GST अधीक्षक की पोल, 25 लाख की रि_श्वत में गिरफ्तार

जयपुर: रि_श्वत के 25 लाख रुपए लेने के मामले में गिरफ्तार जीएसटी अधीक्षक सांवल राम …

Kota Nagar Nigam meeting bjp congress anusuiya goswami vikalp times

कोटा निगम की पहली बैठक में बवाल! “मेयर में क्या लक्खण’… फ_र्जी ड्यूटी पर सवाल

कोटा: नगर निगम के (Nagar Nigam Kota) नए बोर्ड की पहली बैठक गुरुवार को सुबह …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !