कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब 9.5 करोड़ रुपए की लागत वाला अत्याधुनिक आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर (Articulating Water Tower-AWT) वाहन आवंटित किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग जयपुर (Jaipur) की ओर से उपलब्ध कराई गई यह मशीन बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने और राहत कार्यों को तेज करने में मददगार साबित होगी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि इस वाहन की मदद से एक मिनट में करीब 4 हजार लीटर पानी का स्प्रे किया जा सकता है। इसकी खासियत यह है कि अग्निशमन कर्मचारियों को ऊंचाई पर जाने की जरूरत नहीं होगी। वाहन में लगे कैमरों की मदद से नीचे मौजूद ऑपरेटर इमारत में फंसे लोगों की स्थिति देख सकेगा और रिमोट से मशीन को संचालित कर सकेगा।
इस वाहन के जरिए करीब 12 मंजिल तक पानी की बौछार पहुंचाई जा सकती है। इसमें लगा मुड़ने वाला हाइड्रोलिक बूम (Hydraulic Boom) संकरी जगहों और उन स्थानों पर भी आग तक पहुंचने में मदद करेगा, जहां सामान्य दमकल वाहनों या सीढ़ियों से पहुंचना मुश्किल होता है। जरूरत के अनुसार इससे पानी के साथ केमिकल फोम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कोटा (Kota) में कोचिंग संस्थानों (Coaching City Kota), हॉस्टलों (Hostels), व्यावसायिक परिसरों (Commercial complexes) और बहुमंजिला इमारतों (Multi-story buildings) की संख्या को देखते हुए इस वाहन की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। नई मशीन से आग पर तेजी से काबू पाने और जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया