Sunday , 4 October 2026
Breaking News

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मा_रपीट हुई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फा_यरिंग किए जाने की बात सामने आई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

 

थानाधिकारी गजेंद्र सिंह नरूका के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मा_रपीट हो गई। इसी दौरान मांगीलाल जाट की जमीन के पास सोहन वैष्णव की ओर से फा_यरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने 3 लोगों को किया डिटेन:

फा_यरिंग की सूचना मिलते ही मांडल थाने से एएसआई देवी लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने दो वाहन जब्त किए हैं और तीन लोगों को डिटेन किया है।

डिटेन किए गए लोगों में सोहन वैष्णव, उसका गनमैन और सोहन का बेटा मयंक शामिल हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और फायरिंग की पूरी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

मौके से 2 खाली खोल बरामद:

पुलिस (Bhilwara Police) को घटनास्थल से गो_ली के दो खाली खोल भी मिले हैं। पुलिस (Rajasthan Police) यह पता लगाने में जुटी है कि फा_यरिंग किस ह_थियार से और किसने की। साथ ही जमीनी विवाद की वजह और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस (Police) का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Luxury lifestyle 100 crore Mercedes bike FD Sodal Jaipur Police News Vikalp Times

100 करोड़ की ठ_गी के बाद लग्जरी लाइफ, मर्सिडीज-बाइक जब्त, 1 करोड़ की FD फ्रीज

जयपुर: राजस्थान (Rajathan) में प्रॉपर्टी (Property) और क्रिप्टो करेंसी (Cryptocurrency) में निवेश (Investment) के नाम …

Photo with a dog exposes GST Superintendent Sanwal Ram Udaipur Jhalawar ACB News Vikalp Times

कुत्ते के साथ फोटो ने खोली GST अधीक्षक की पोल, 25 लाख की रि_श्वत में गिरफ्तार

जयपुर: रि_श्वत के 25 लाख रुपए लेने के मामले में गिरफ्तार जीएसटी अधीक्षक सांवल राम …

Kota Nagar Nigam meeting bjp congress anusuiya goswami vikalp times

कोटा निगम की पहली बैठक में बवाल! “मेयर में क्या लक्खण’… फ_र्जी ड्यूटी पर सवाल

कोटा: नगर निगम के (Nagar Nigam Kota) नए बोर्ड की पहली बैठक गुरुवार को सुबह …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

New rule for petrol and CNG buyers starts today, fuel won't be available without it in Delhi NCR Vikalp Times

आज से पेट्रोल-CNG लेने वालों के लिए नया नियम, बिना इसके नहीं मिलेगा फ्यूल

नई दिल्ली: 1 अक्टूबर यानी आज (गुरुवार) से दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में पेट्रोल (Petrol) और CNG …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !