झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय संत सूरजादास जी महाराज (Surjadas Ji Maharaj) की ह_त्या और लू_ट की वारदात का पुलिस (Rajasthan Police) ने खुलासा कर दिया है। पुलिस (Jhunjhunu Police) ने वारदात के 5 दिन बाद आरोपी 44 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र ग्यारसीलाल निवासी झाझम की ढाणी, पहाड़ीला को गिरफ्तार किया है।

एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत के अनुसार, आरोपी की नजर मंदिर में आने वाले चढ़ावे की रकम पर थी। उसने वारदात से पहले दो बार धाम की रेकी की थी। 25 सितंबर को आरोपी धाम पहुंचा और रात वहीं रुका।
26 सितंबर की सुबह आरोपी ने अकेले रहने वाले संत को बाथरूम में बंद कर दिया और चढ़ावे की रकम तलाशने लगा। संत किसी तरह बाथरूम से बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें पहाड़ी से गहरी खाई में धक्का दे दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण संत की मौ_त हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
अगले दिन मिला था संत का शव:
26 सितंबर की सुबह संत के मंदिर से लापता होने के बाद 27 सितंबर को उनके शिष्य शंकरलाल ने गोठड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो बरखंडी की पहाड़ियों में संत का श_व संदिग्ध हालत में मिला।
पुलिस ने मौके पर FSL, डॉग स्क्वॉड, साइबर टीम और MOB टीम को बुलाया। दुर्गम खाई से श_व निकालने के लिए SDRF जयपुर (Jaipur) और जिला रेस्क्यू टीम की मदद ली गई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें ह_त्या की पुष्टि हुई।
मोबाइल लोकेशन से आरोपी तक पहुंची पुलिस:
ह_त्या की जांच के दौरान पुलिस (Police) ने मंदिर में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान सामने आया कि 25 सितंबर की रात सुरेश कुमार धाम पर रुका था। साइबर सेल ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर गोल्याणा गांव से पकड़ा।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने संत की ह_त्या करना कबूल किया। जांच में सामने आया कि उसने चढ़ावे की रकम लू_टने के लिए पहले से वारदात की योजना बनाई थी और धाम की दो बार रेकी भी की थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया