कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार (Indian Pilot Smit Machchhar) के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना को लेकर कोटा (Kota) के गोदावरी धाम बालाजी मंदिर (Godavari Dham Balaji Temple, Dausa) में हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ किया गया। इस दौरान लोगों ने पायलट के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।

राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता (Rajiv Dutta, President of the State Wrestling Association) की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा (MLA Sandeep Sharma), महापौर अनुसुइया गोस्वामी (Mayor Kota Anusuiya Goswami) और भाजपा (BJP) जिलाध्यक्ष राकेश जैन (Rakesh Jain Kota) सहित कई लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संकट की घड़ी में पायलट स्मित मच्छार (Smit Machchhar) ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उनके प्रयासों से विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने में मदद मिली। उनकी बहादुरी को याद करते हुए लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि कठिन परिस्थिति में पायलट ने हनुमान जी को याद किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इसी आस्था के भाव के साथ मंदिर में सामूहिक पाठ कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया