सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolley) की चपेट में आने से पुलिस (Police) कॉन्स्टेबल (Constable) सुरेंद्र कुमार घायल हो गए। हादसे में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी चोटिल हुई हैं। दोनों को पहले चौथ का बरवाड़ा सीएचसी (CHC Chauth Ka Barwara) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसा सुबह करीब 9 बजे भेड़ोला रोड स्थित लाल माता मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार ने सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी की थी और टॉयलेट करने के लिए उतरे थे। वापस गाड़ी की ओर जाते समय सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखकर चालक ने वाहन निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान कॉन्स्टेबल का पैर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया।
हादसे के दौरान पास से गुजर रही 85 वर्षीय जुमी पत्नी अलादीन भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गईं। पुलिस की गाड़ी से दोनों घायलों को चौथ का बरवाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद चालक मौके से फरार:
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से निकल गया और उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल बजरी के अ_वैध खनन (Sand Mining) में किया जा रहा था। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अ_वैध बजरी खनन से जुड़े वाहन बेखौफ होकर दौड़ रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया