प्रगतिशील किसानों को इस वर्ष अरमान नर्सरी, बालाजी नर्सरी, शिवशंकर नर्सरी, राजस्थान नर्सरी सहित कई नर्सरियां सालों से पौधे उपलब्ध करवा रही है। इन नर्सरियों में किसानों को फलदार पौधों के अलावा खुशबुदार पौधे भी बड़ी तादाद में उपलब्ध है। बजरिया में बारिश के दिनों में करीब 5 साल से नर्सरी चला रहे उत्तर प्रदेश निवासी फिरोज खान ने बताया कि यहां हम लखनऊ और आगरा से नर्सरी के पौधे लाकर व्यापार करते हैं। नर्सरी के पौधों में अमरूद गोला, बर्फ खान, मोसमी, सन्तरा, अनार, आम, नींबू सहित कई छायां दार, खुशबूदार और भवनों के लुक बढ़ाने वाले पौधों का व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर के अमरूद काफी प्रसिद्ध हैं लेकिन अमरूद के पौधे यहां पर उपलब्ध नहीं हैं। अमरूद के पौधे भी ज्यादातर लखनऊ से ही मंगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यहां अमरूद के अलावा छायांदार, खुशबुदार और सजावटी पौधों की भी बहुत डिमांड है। यह नर्सरियां हर तरह के पौधे किसानों को उपलब्ध करवा रही है। इस वर्ष सवाई माधोपुर इलाके में बारिश कम होने की वजह से नर्सरी लाने वाले लोगों की आमदनी कम रही है। हांलाकि अभी भी उनका मानना है की बारिश अच्छी हो जाए तो और वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छी आमदनी हो सकती है।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया