जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कमलाकर शर्मा शुक्रवार को अपनी सेवा से सेवानिवृत हुए। शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्य कर रहे थे। विभाग द्वारा शर्मा को टीका, गुलाल लगाकर साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी, ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दिलीप मीना सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सीएमएचओ कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन किया व सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन जिला पीसीपीएनडीटी काॅर्डिनेटर आशीष गौतम ने किया। डाॅ. सोनी ने कहा कि शर्मा एक साफ छवि वाले कर्मचारी हैं और उन्होंने बहुत ईमानदारी और मेहनत से अपने कार्यकाल में कार्य किया है। बीसीएमओ डाॅ. मीना ने शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बेहद अच्छा रहा है। और आगे आने वाले समय में उनका जीवन सुखी रहे। कार्यालय में उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया और ढोल बाजे के साथ नाचते गाते हुए उन्हें विदा किया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका, एफसीएलसी प्राची जैन मौजूद रहीं।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया