ईद-उल-अज़हा का त्यौहार 2 सितम्बर को मनाया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट के.सी. वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर अदा की जाने वाली नमाज के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सवाई माधोपुर को सूरवाल, करमोदा, बजरिया (जामा मस्जिद) के लिए, उपजिला मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर को सामान्य चिकित्सालय के पीछे ईदगाह के लिए, उपजिला मजिस्ट्रेट गंगापुर सिटी को गंगापुर सिटी ईदगाह के लिए, उपजिला मजिस्ट्रेट खण्डार को खण्डार, उपजिला मजिस्ट्रेट बौंली को बौंली, उपजिला मजिस्ट्रेट बामनवास को बामनवास एवं उपजिला मजिस्ट्रेट मलारना डूंगर को मलारना डूंगर के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसी प्रकार तहसीलदार खण्डार को छाण एवं जैतपुर के लिए, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को चौथ का बरवाड़ा, ईसरदा, शिवाड़ एवं सारसोप के लिए, तहसीलदार मलारना डूंगर को मलारना चौड़, बहतेड़, पीलवा एवं शेषा के लिए, तहसीलदार बौंली को खिरनी, पीपलवाड़ा एवं पीपलदा के लिए, तहसीलदार वजीरपुर को वजीरपुर के लिए तथा तहसीलदार बामनवास को बैरखण्ड़ी, पीपीलाई, बाटोदा एवं लिवाली के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इस अवसर पर सभी उपजिला मजिस्ट्रेट अपने अधीनस्थ कार्यरत तहसीलदार/नायब तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट के माध्यम से साम्प्रदायिक सद्भाव व कानून एवं शांति व्यवस्था को सुचारू रखेंगे।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया