शहर सवाई माधोपुर में स्थित वार्ड नंबर 30 अंसारी मोहल्ले के अन्दर मौजूद नाले में आज एक कुर्बानी का बकरा गिरकर मरने से बाल-बाल बचा। नाला गहरा होने की वजह से बकरा नाले से निकल नहीं पा रहा था। बकरे को नाले में गिरा देखकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने कड़ी मशक्कत करके उसे बाहर निकाला। इस इस अवसर पर मोहल्ले वासियों ने बताया की इस नाले में आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार तो मोहल्ले के छोटे बच्चे भी खेलते-खेलते नाले में गिर जाते हैं। उन्होंने बताया की नगर परिषद के कर्मचारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते। नगर परिषद के कर्मचारियों को इस नाले के बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं, वो लोग आते हैं और सिर्फ खानापूर्ति करके चले जाते हैं। इस दौरान मौके पर सद्दाम हुसैन अंसारी, अब्दुल खालिद, मोहम्मद अनवर, अकबर भाई, बब्बन सहित कई लोग मौजूद थे।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया