Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित

जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश चन्द वर्मा गुरूवार, 25 जनवरी को आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित हरिश्चन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के भगवतसिंह मेहता सभागार में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित होंगे।

District Sawai Madhopur Ranthambhore Collector KC Verma Honored at State Level  Election Officer National Voters Day
जिला निर्वाचन अधिकार सवाई माधोपुर द्वारा वर्ष 2017 में निर्वाचन संबंधी कार्यो को भारत निर्वाचन आयोग के मानदण्ड़ों के अनुसार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से करने के कारण उनका चयन सम्मानित करने के लिये निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बामनवास के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी रामकिशोर मीना तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र खंडार के मतदान केन्द्र संख्या 149 छाण के बूथ लेबल अधिकारी सीताराम सैनी कृषि पर्यवेक्षक का भी राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने के लिए चयन किया गया है।
निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा उक्त अधिकारियों/कार्मिक द्वारा वर्ष 2017 में निर्वाचन सम्बन्धी कार्यो को भारत निर्वाचन आयोग के मानदंडों के अनुसार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से कार्य किये जाने के लिए सम्मानित करने हेतु चयन किया गया है।

जिले में कुल 9 लाख 10 हजार 182 मतदाता:
सवाई माधोपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी तक कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में कुल 23 हजार 464 नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं तथा 22 हजार 341 मृत, स्थाई रूप से स्थानान्तरित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये गए हैं।
अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 9,10,182 हो गई है, जिनमें 4,88,203 पुरूष तथा 4,21,979 महिला मतदाता हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !