Sunday , 6 September 2026
Breaking News

तीर्थंकर भगवानों के कल्याणक मनाए

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का ज्ञान कल्याणक व 11वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धा व आस्था के रंग से सराबोर नगर परिषद क्षेत्र के जिनालयों में जिनेन्द्र देव के अभिषेक, शांतिधारा, पूजा-आराधना, जाप, पाठ आदि धार्मिक कार्यक्रमों में धर्मावलम्बियों ने बढ-़चढ़ कर भाग लिया।

Tirthankar celebrates the welfare of God Jain religion Lord Adinath Kalyanak Digambar Jain Samaj
समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि इस मांगलिक अवसर पर जिनालयों में सुबह दिव्य मंत्रोच्चार पूर्वक पुनित जल से उत्साह और हर्ष के साथ रजत कलशों द्वारा जिनेन्द्र देव का अभिषेक किया गया। अभिषेक कार्यक्रमों में इन्द्र के परिवेश में धर्मावलम्बियों ने कतारबद्ध रूप से जयकारों के बीच शामिल होकर पुण्यार्जन किया तथा विश्व शांति की कामना के साथ शांतिधारा कर जिनेन्द्र देव को चंवर ढुलाए।
भक्ति और आस्था के रंग में डूब्रे आलनपुर के दिगम्बर जैन नेमिनाथ जी की नसियां मंदिर में पुण्यशाली इन्द्र-इन्द्राणियों ने देव-शास्त्र-गुरू की पूजन के साथ अपनी निर्मल भक्ति समर्पित करते हुए विशेष रूप से भगवान आदिनाथ एवं श्रेयांसनाथ की अष्ट द्रव्यों से साज-बाज के साथ पूजा-आराधना कर ज्ञान, जन्म व तप कल्याणकों के अध्र्य बहुत ही उत्साह के साथ चढ़ाए और जिनेन्द्र देव का गुणगान किया। महिलाओं द्वारा बधाई गीत भी गाए। श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित भाव से पूजा-अर्चना कर सभी की सुख-शांति की कामना की गई। शांति पाठ व विसर्जन विधि के साथ पूजा सम्पन्न हुई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !