पर्युषण पर्व के तहत आज उत्तम आर्जव धर्म मनाया जाएगा। इसके साथ ही सेवा मण्डल के तत्वावधान में चमत्कारजी परिसर आलनपुर में सेवा मण्डल के मंत्री नरेश कासलीवाल के संयोजन में जैन धार्मिक हाऊजी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
पर्युषणपर्व के दूसरे दिन सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा उत्तम मार्दव धर्म तथा जैन धर्म के 7वें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का गर्भ कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मानाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत स्थित जिनालयों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन के अनुसार उत्तम मार्दव धर्म के मांगलिक अवसर पर शहर स्थित सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन भसावड़ियान मन्दिर में नगेन्द्र कासलीवाल के सान्निध्य में दिव्य मंत्रोच्चार से जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक किया गया। विश्व शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ वृहद शांतिधारा की गई। चित्रा कासलीवाल, मैना बाकलीवाल शशि कासलीवाल के संयुक्त निर्देशन में इन्द्र- इन्द्राणियों द्वारा अष्ट द्रव्यों से विशेष रूप से उत्तम मार्दव धर्म दशलक्षण मण्डल विधान की संगीतमय पूजन कर मंडल पर 12 अर्घ्य समर्पित किए। साथ ही भगवान सुपार्श्वनाथ की पूजन कर गर्भ कल्याणक का अर्घ्य मंत्रोच्चारपूर्वक उत्साह के साथ चढ़ाया गया।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया