Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रजापति समाज की 250 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

प्रजापति छात्रावास स्थल माल के बालाजी सवाई माधोपुर में प्रजापति समाज विकास संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 250 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
Honors Prajapati Society Talents Sammelan celebrations Balaji honored function chiefguest ceremony DiyaKumari MemberofParliament mla girls Education
समारोह की मुख्य अतिथि दीया कुमारी रही, वहीं समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज सिंह प्रजापति द्वारा की गई। समारोह में सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया बतौर अतिथि सम्मिलित रहे।
विधायक दीया कुमारी ने अपने संबोधन में बालिका शिक्षा पर जोर दिया और पूँजी को कुरीतियों पर कम खर्च कर उसे शिक्षा पर खर्च करने का सुझाव दिया।
सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया ने समाज प्रतिभावान बालक बालिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज तथा देश का नाम रोशन करने की हिदायत दी। के
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहनलाल छीपा, गेल के सीनियर इंजीनियर शिव सिंह, आर्किटेक्ट गिरधारी प्रजापति, ऑपरेटिंग मैनेजर जगदीश प्रजापति, यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, कैलाश प्रजापति सहित समाज के अन्य कई प्रतिनिधियों ने समारोह में भाग लिया।
संस्थान के अध्यक्ष रामफूल प्रजापति द्वारा सभी अतिथिगणों का समारोह में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !