कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रभूलाल सैनी ने गंगापुर सिटी के लिए 10 करोड़ रूपए के किसान पथ की घोषणा की है। इसके लिए कृषि मण्डी से फन्ड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान की आय दुगनी करने के लिए फसल विविधिकरण और नवाचार को अपनाना होगा। बगीचा लगाना, फसलों में बदलाव, मत्स्य पालन, सब्जी तथा फल फूल का उत्पादन कर किसान की आय दुगनी की जा सकती है। किसान की आय में वृद्धि से ही वास्तविक विकास होगा। कृषि मंत्री रविवार को गंगापुर सिटी के उघाड़मल बालाजी प्रांगण में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान अपने बच्चों का ही नहीं पूरे देश का पेट पालता है। सरकार ने किसान के सहयोग के लिए बहुत सी योजनाएं शुरू ही हैं। ऐसे किसान जो अपने फल, फूल, सब्जी खाड़ी देशों में निर्यात करना चाहते हैं उनके लिए राजस्थान फल, सब्जी, फूल निर्यात प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इसी प्रकार यदि कोई किसान अपने खेत में प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर फसल का वेल्यू एडिशन करना चाहता है तो उसके लिए सरकार 20 लाख रूपए तक का अनुदान देगी। कोई भी किसान अन्य जिलों या राज्यों में जाकर प्रगतिशील खेती देख सकता है। उसका यह दौरा एकदम निःशुल्क होगा। उन्होंने कहा कि कोई समय था जब जैतून की खेती गिने चुने देशों में की जाती थी। आज राजस्थान जैतून उत्पादन में बहुत आगे बढ़ चुका है। जैतून के पत्तों से बनने वाली चाय के लिए एमओयू करने के लिए कई देश प्रस्ताव भेज चुके हैं। यह चाय पहला एन्टीआॅक्साईट है जो 10 तरह के कैंसर को रोकता है। उन्होंने बताया कि गंगापुर क्षेत्र की 38 पंचायतों में पशु औषधालय खोल दिये गए हैं। आज चार पंचायतो में पशु उपकेन्द्र खोलने के प्रस्ताव प्राप्त हुए है जो शीघ्र ही खोल दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक मानसिंह गुर्जर द्वारा कृषि अनुसंधान केन्द्र खुलवाने की जो मांग रखी गई है। उस पर सकारात्मक विचार किया जा रहा है। इसके लिए कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे यहा आकर सर्वे करें कि यहा पर रिसर्च सेन्टर खोला जाए या सेन्टर आॅफ एक्सीलेन्स खोला जाए। अनुसंधान केन्द्र खुलने से यहां के किसानों को बहुत ज्यादा फायदा होगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं किसान, महिला, पुरूष उपस्थित रहे।
Check Also
Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …
सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …
लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …
आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया