Thursday , 22 October 2026
Breaking News

भगवान अरहनाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव मनाया

जैन धर्म के 18वें तीर्थंकर भगवान अरहनाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा श्रद्धा व हर्षोंल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धा व आस्था के रंग से सराबोर नगर परिषद क्षेत्र के जिनालयों में पूजा-अर्चना के कार्यक्रमों में धर्मावलम्बियों ने बढ-़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान साहूनगर के दिगम्बर जैन मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिर भगवान अरहनाथ के जयकारों से गूंज रहे थे।

Lord celebrated the Birth Kalyanak Festival Jan Jainism Religion
समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि इस मांगलिक अवसर पर जिनालयों में सुबह दिव्य मंत्रोच्चार पूर्वक पुनित जल से जयकारों के साथ रजत कलशों द्वारा जिनेन्द्र देव का अभिषेक किया गया। अभिषेक कार्यक्रमों में इन्द्र के परिवेश में धर्मावलम्बियों ने कतारबद्ध रूप से जयकारों के बीच शामिल होकर पुण्यार्जन किया तथा विश्व कल्याण की कामना के साथ शांतिधारा कर जिनेन्द्र देव के चरणों में प्रवाहित की गई।
शांति पाठ व विसर्जन विधि के साथ पूजा सम्पन्न हुई। पूजन के उपरांत जिनेन्द्र देव की मंगल आरती उतारी गई और भगवान अरहनाथ का गुणमान कर पुण्य का संचय किया।
इस मौके पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी आलनपुर के पंडित उमेश जैन शास्त्री ने गर्भ कल्याणक के महत्व पर प्रकाश डालते हुये तृष्णा से बचने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान की पूजा, भक्ति, अभिषेक आदि धार्मिक क्रियाओं का प्रभाव मन-वचन-काया पर पड़ता है और जीवन का विकास धन से नहीं धर्म से होता है।
इसी प्रकार शहर स्थित पाश्र्वनाथ मुदायमी दिगम्बर जैन मन्दिर एवं आदिनाथ सांवलियान दिगम्बर जैन मन्दिर में हुए प्रेरणास्पद शास्त्रवाचन कार्यक्रमों में श्रावक-श्राविकाओं ने जिनवाणी का विनय पूर्वक श्रवण कर धर्मलाभ लिया।
इस गरिमामयी प्रसंग पर पदम चन्द बिलाला, विजय पल्लीवाल, मुन्नालाल जैन, शशी मित्तल, अनिता जैन, मिथलेश जैन सहित काफी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति ने आयोजन को शोभायमान किया।
साथ ही भगवान अरहनाथ के गर्भकल्याणक की पूर्व संध्या पर मुनि श्री 108 सुधासागरजी की प्रेरणा से समाज द्वारा नेमिनाथ सोशल ग्रुप के नेतृत्व में भक्ति एवं आस्था के रंग में डूबी आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन नेमीनाथजी की नसियां में णमोकार महामंत्र का जाप, भक्तामर स्त्रोत पाठ का धर्म प्रभावना पूर्वक आयोजन किया गया। आयोजन के प्रति धर्मावलम्बियों ने अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम के अन्त में जिनेन्द्र देव की मंगल आरती उतारी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !